फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar: बुध का कर्क राशि में गोचर, इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, नौकरी और व्यापार में होगी तरक्की

Fri, 07 Jul 2023 11:54 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2023: बुध का कर्क राशि में गोचर और सभी 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 08 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर ये 25 जुलाई की सुबह 4 बजकर 31 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा यद्यपि गुप्त शत्रुओं के कारण कहीं न कहीं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे तत्वों से सावधान रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग।

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि होगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी की कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। इन सबके बावजूद कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को भी सुखद लाभ की अनुभूति होगी। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस अवधि के मध्य किसी षड्यंत्र के कारण आर्थिक हानि का शिकार हो सकते हैं अतः किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। सरकारी विभागों के द्वारा नोटिस की प्राप्ति भी हो सकती है सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग किसी दूसरे देश में शिक्षा के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छा रहेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय का साधन तो बढ़ेगा ही किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में भी आशातीत सफलता प्राप्त होगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य-व्यापार की दृष्टि से उत्तम फल प्रदान करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। झगड़े विवाद से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध भाग्योन्नति तो कराएंगे ही रुके हुए कार्य भी बनेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। इस अवधि के मध्य आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति तथा कार्यकुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सफलता दर सफलता मिलती जाएगी।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। विशेषकर के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पेट संबंधी विकार और चर्मरोग से सावधान रहना पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन से भी बचें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आकस्मिक लाभ के योग हैं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतिष्ठित कार्य संपन्न होंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करना हो तो नियम और शर्तों को गहनता पूर्वक जांच कर अनुबंध पर हस्ताक्षर करें। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल और खुशनुमा रहेगा।
 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। कर्ज के अधिक लेन-देन से बचें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। सोची समझी रणनीति तो कारगर होगी ही लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा में बैठना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें