फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 07 Jul 2023 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेमी जातकों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है। आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवन को महकाने के लिए इत्र या फूलों की जरूरत नहीं होती, किसी खास के साथ होने से ही जीवन महकने लगता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके लिए दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। साथी संग कई घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले है जो आपको लवलाइफ को नया मतलब देगी। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहास से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता आपको सबके आँखों का तारा बनती है और यही वो खूबियां हैं जिनसे आप सभी से चहेते होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज रोमांस की संभावना अधिक है। अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। सोलमेट के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपके लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला होगा। आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आप प्रफुलित महसूस करेंगे। आपका पार्टनर भी आपके प्रयासों की तारीफ करके आपकी हरसंभव मदद करेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने साथी संग अच्छा समय व्यातीत करेंगे। पार्टनर संग अच्छा समय बीताने से आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें। आज आपको प्यार के मौके अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला होगा । संचार, संगीत, नृत्य और फोटोग्राफी से आप अपने दिल के सबसे करीबी को प्रभावित कर सकते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं। आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना नहीं की होगी।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन के वो पल महकने लगेंगे। किसी से इश्क़ करना और उसका इज़हार करना साहसी बनाता है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप दोनों रोमांच और उत्तेजना को साथ में अनुभव करेंगे।अपने साथी को प्यार और देखभाल का अनुभव कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें