महान ग्रह बुध धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 7 फरवरी की सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 27 फरवरी की सायं 4 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं तथा व्यापार जगत पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु कहीं न कहीं मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। अति व्यस्तता और अधिक व्यय का भी सामना करना होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति अथवा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति उन्नति तो प्रदान करेंगे ही आपके ईस्ट के भी दर्शन भी करा सकते हैं। भाग्योन्नति भी होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों विशेष करके छोटे भाइयों से सहयोग के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया जा रहा प्रयास सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दवाइयों के रिएक्शन और चर्म रोग से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें, धैर्य की परम आवश्यकता है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें और गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है जैसी सफलता चाहें मिलेगी। सभी रणनीतियां तो कारगर सिद्ध होंगी ही संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह ग्रह-गोचर किसी वरदान से कम नहीं है।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव भाग्योन्नति तो देगा ही कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना भी करवाएगा। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अत्यधिक भागदौड़ और आर्थिक अपव्यय का भी सामना करना पड़ सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए टेंडर का भी आवेदन कर सकते हैं।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। अपने अदम्य साहस और ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजाके लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। संतानके दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलोंमें भी प्रगाढ़ता आएगी।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरफ से आर्थिक पक्ष आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महंगी तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। हीरे जवाहरात आदि का सुख प्राप्त होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर समाज में छाप छोड़ जाएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद समाप्त होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सूर्य के साथ इनकी युति सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ाएगी ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत करेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी विजय श्री के योग। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। समय अच्छा है, अवसर का लाभ उठाएं।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों से तो दूर ही रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन अथवा दूसरे देश की नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो उस दृष्टि से भी ग्रहगोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए और मेहनत करें।
मीन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आय के स्रोत बढ़ाएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान प्राप्ति के योग। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को मेहनत का पूर्णलाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।