फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्र राजयोग बनने से इन राशि वालों को मिलने जा रहा सबसे ज्यादा फायदा, बुधदेव की रहेगी विशेष कृपा

Wed, 14 Aug 2024 06:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2024: बुध का मेष राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातकों के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है। ग्रह और नक्षत्रों का कुंडली में शुभ स्थान पर होने पर शुभ योग जबकि अशुभ स्थानों पर होने पर अशुभ योग बनते हैं। जातक की कुंडली में शुभ योग बनने से उनके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलताएं प्राप्ति होती हैं। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि सितंबर माह में बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्र महापुरुष योग एक शुभ योग की श्रेणी में आता है। इस योग के बनने के कारण इसका प्रभाव सभी सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर इस भद्र महापुरुष योग का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर माह में बनने वाला भद्र महापुरुष राजयोग काफी लाभदायक सिद्ध होगा। इससे आपके आत्मविश्वास और बुद्धि में विकास होगा। आपको एक साथ कई मोर्चों पर आकस्मिक धन लाभ के प्रबल संकेत हैं। आपके मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखय रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुध के अपनी राशि में आने से बना भद्र राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। बुध आपकी राशि से नवम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। आय के नए-नए रास्ते दिखाई देंगे। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए हैं उनके परिणाम शुभ हो सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भद्र राजयोग का बनना किसी वरदान से कम नहीं है। सिंह राशि के जातकों को अच्छा और बड़ा लाभ मिलेगा। बुध का आपकी राशि से धन और वाणी के भाव पर गोचर होगा जिससे आप अपनी वाणी से सबको आकर्षित करने में कामयाब होंगे और धन से जुड़ें मामलों में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। आय के नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपके प्रभावक्षेत्र में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं जिन जातकों का धन कई महीनों से अटका हुआ था वह मिल सकता है। कुल मिलाकर बुध के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें