फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar in August 2025: अगस्त में बुध की तीन बार बदलेगी चाल, इन राशि के लोग होंगे मालामाल

Wed, 30 Jul 2025 11:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar in August 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, कुशल संवाद, व्यापार के कारक ग्रह है। कुंडली में उनका प्रभाव व्यक्ति के करियर पर खास असर डालता है। दरअसल, बुध के मजबूत होने पर जातक को शिक्षा व नौकरी-कारोबार में अच्छा लाभ मिलता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar in August 2025 - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar in August 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, कुशल संवाद, व्यापार के कारक ग्रह है। कुंडली में उनका प्रभाव व्यक्ति के करियर पर खास असर डालता है। दरअसल, बुध के मजबूत होने पर जातक को शिक्षा व नौकरी-कारोबार में अच्छा लाभ मिलता है। यही नहीं उनका गोचर भी राशियों को शुभ-अशुभ फल प्रदान करता है। इस लिहाज से अगस्त माह कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि बुद्धि के कारक बुध तीन बार चाल में बदलाव करने जा रहे हैं।

ज्योतिषियों के मुताबिक 11 अगस्त 2025 को बुध कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके बाद वह 29 अगस्त इसी राशि में अस्त होंगे। फिर अगले दिन यानी     30 अगस्त को बुध कर्क से अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को हर क्षेत्र में मनचाहा लाभ हो सकता है। आपके अटके काम पूरे, करियर की बाधाएं दूर, व्यापार में तरक्की आदि हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के वेतन में वृद्धि कर सकता है। आपकी परफॉर्मेंस को देखकर आपको प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के वेतन में वृद्धि कर सकता है। आपकी परफॉर्मेंस को देखकर आपको प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। बीते कुछ समय से नाराज चल रहे पिता जी से रिश्ता अब मजबूत होगा। इष्ट-मित्रों के साथ हुई गलतफहमी भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन के हर कदम पर जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। करियर को लेकर अगर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। परीक्षा के परिणाम हक में आने से जीवन को नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
बुध का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ और विस्तार होने से आप किसी अन्य व्यापार की शुरुआत भी करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
बुध का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ और विस्तार होने से आप किसी अन्य व्यापार की शुरुआत भी करेंगे। कर्क राशि वालों को भूमि-भवन और वाहन का सुख भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार मिलने की संभावना बनेगी। इस दौरान कोर्ट, रोग, तनाव, कर्ज जैसी बड़ी परेशानियां समाप्त होती नजर आएंगी। आप अपने प्रेम संबंधों में नए रोमांटिक पहलुओं का अनुभव करेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
बुध के गोचर से आपको शिक्षा क्षेत्र में अच्छा परिणाम मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
बुध के गोचर से आपको शिक्षा क्षेत्र में अच्छा परिणाम मिल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यह समय करियर के लिए निर्णय बनाने के लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं, तो ऐसा करने पर बात बन जाएगी। आपकी बोलने की कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। यह समय संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा।


August Planets Transit: अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा
Mangal Gochar 2025: बुध की राशि में मंगल का गोचर, जानिए किन-किन राशि वालों को मिलेगा फायदा
August Rashifal 2025: अगस्त में मेष सहित इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में होगी तरक्की
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें