फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Planets Transit: अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा

Wed, 30 Jul 2025 10:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

August Grah Gochar: अगस्त 2025 में बुध कर्क राशि में मार्गो होकर और अंत में सिंह राशि में गोचर करेंगे, जबकि सूर्य अपनी राशि में रहेंगे और शुक्र कर्क राशि में विराजमान होंगे। इन ग्रहों के प्रभाव से 5 राशियों को खास लाभ होगा। ग्रह-नक्षत्र के इन बदलावों से स्वास्थ्य, करियर और धन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त में ग्रहों का गोचर और राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Grah Gochar: अगस्त का महीना ग्रहों की चाल में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालेंगे। इस महीने पांच प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसमें बुध, सूर्य, शुक्र, शनि और मंगल शामिल हैं। ये ग्रह अपनी नई चाल से न सिर्फ वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा भरेंगे, बल्कि कुछ राशियों के भाग्य को भी चमका देंगे।
August 2025 Festival List: कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और गणेश चतुर्थी? यहां देखें पूरी लिस्ट
9 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त से मार्गी हो जाएंगे, वहीं 30 अगस्त को सिंह राशि में उनका गोचर शुरू होगा। इसके अलावा, 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में, 21 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे और मंगल कन्या राशि में विराजमान होंगे। इन बदलावों के कारण पांच राशियों को विशेष लाभ मिलेगा और उनके जीवन में खुशहाली, सफलता और समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे।
Sawan Somwar 2025: सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा व्रत का संपूर्ण फल
विज्ञापन

2 of 6
नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
अगस्त 2025 में मेष राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर अत्यंत शुभ रहेगा। धन संबंधी पुरानी समस्याएं दूर होंगी और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और माताजी से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ होगा और नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
मित्रों और प्रियजनों के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस महीने अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है, जो मानसिक शांति देगा। माता-पिता के साथ कपड़े और आभूषण खरीदने का अवसर मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और संचार या भाषण से जुड़े कार्यों में उनकी वाकपटुता से लाभ होगा।

4 of 6
नौकरीपेशा लोग अपने काम से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके धन की प्राप्ति के साथ मकान या फ्लैट खरीदने की योजना सफल होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे और सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों का बैंक बैलेंस इस महीने बढ़ेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे, साथ ही तीर्थ यात्रा का योग भी बन सकता है। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा और व्यवसाय में भी विशेष लाभ होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आय और संपत्ति में वृद्धि होगी - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सभी तरह के विवादों से मुक्ति मिलेगी और सकारात्मक माहौल मिलेगा। आय और संपत्ति में वृद्धि होगी और नया व्यवसाय शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। सभी बाधाएं आसानी से दूर होंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों तथा दोस्तों से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम आएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें