फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधदेव 7 सितंबर को उच्च राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों के करियर-कारोबर में बनेंगे लाभ के योग

Wed, 26 Aug 2026 03:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar 2026: 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
Budh Gochar 2026: ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा हासिल है। बुध बुद्धि, वाणी, तर्क, गणित, व्यापार और संचार आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। 7 सितंबर  2026 को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में बुध उच्च के होते हैं और स्वराशि भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध जब उच्च राशि में होते हैं तो इनकी पोजिशन अच्छी होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, व्यापार के कारक बुध ग्रह 7 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। बुध इस राशि में 26 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। बुध का कन्या राशि में गोचर करने से करियर, नौकरी, कारोबार, व्यापार और आर्थिक स्थितियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को बुध के कन्या राशि में गोचर करने का लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
बुध का कन्या राशि में गोचर करना मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ, लाभकारी और महत्वपूर्ण होने वाला है। नई तरह की जिम्मेदारियां आपको मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपको अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के ऊपर बुध का गोचर एक साथ कई तरह की खुशखबरी लेकर आ सकता है। करियर में कई तरह के सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ नई तरह की जिम्मेदारियां और अवसर ला सकता है। इस दौरान आपके पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में आने वाले समय में आपको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। पार्टनरशिप के मामलों में आपको लाभ होगा। इस दौरान पैतृक वाद-विवाद का निपटारा होगा। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। करियर के मामलों में आपको एक नई दिशा मिल सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में विस्तार होगा। अचानक धन प्राप्ति के मौके बनेंगे और आपको अपने संपर्कों का फायदा आप उठाने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि में बुध का गोचर होने से आपके लिए एक साथ कई तरह के मौके मिलेंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा का सम्मान मिलेगा। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए उनको व्यापार में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। शुभ और अच्छी सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। 

सूर्य-केतु और बुध की महायुति से इन राशियों को होगा लाभ, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव

रक्षाबंधन 2026: भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी, सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें