फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 सितंबर को बुध के गोचर से बनेगा भद्र राजयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगा फायदा

Mon, 31 Aug 2026 02:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

7 सितंबर 2026 को बुध कन्य राशि में गोचर करेंगे जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होगा। पंचमहापुरुष राजयोग में भद्र राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना जाता है, इससे कुछ राशि वालों को लाभ के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
भद्र राजयोग - फोटो : amar ujala
7 सितंबर 2026 को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करेंगे जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणित, संचार और तर्क-वितर्क का कारक ग्रह माना जाता है। सितंबर माह में बुध का अपनी स्व राशि और उच्च राशि में गोचर करना  कई राशियों के करियर, कारोबार, नौकरी, आर्थिक स्थिति में सकारात्कम बदलाव देखने को मिल सकता है। पंचांग के अनुसार, बुध 7 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। बुध इस राशि में 26 सितंबर तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार भद्र महापुरुष राजयोग को पंचमहापुरुष राजयोग में एक माना जाता है। यह राजयोग तब बनता है जब बुध अपनी स्वराशि या फिर उच्च राशि के साथ कुंडली के केंद्र भाव में होता है। आइए जानते हैं बुध के कन्या राशि में गोचर करने  किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
भद्र राजयोग का वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का अपनी स्वराशि और उच्च राशि में गोचर शुभ और सकारात्मक बदलाव वाला साबित हो सकता है। आर्थिक नजरिए से बुध का गोचर वृषभ वालों के लिए अच्छा साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अपने वरिष्ठों का साथ मिलेगा और इसके साथ ही नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर भी मिलेंगे। करियर-कारोबार में बेहतर डील मिल सकती है। निवेश के मामलों में आने वाला समय आप आपके लिए शुभ और अच्छा साबित होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
बुध का गोचर कन्या राशि के लिए शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता में विकास होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई तरह की जिम्मेदारी और पदोउन्नति के अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। कारोबाार में कुछ नई डील हासिल हो सकती है। धन के लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा संभलकर करना होगा। आय के अतिरिक्त नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। 

4 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का कन्या राशि में गोचर नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। नौकरी और कारोबार में इस राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण डील मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकर के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अच्छे और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। अतिरिक्त धन प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
बुध का कन्या राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान आपको नए संपर्कों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आपको विस्तार की योजनाओं में बल मिलेगा। आर्थिक मामलों में कई तरह के सकारात्मक बदलाव के के संकेत हैं। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। 

1 सितंबर का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, नवपंचम और लाभ दृष्टि योग से मिलेगा धन-करियर में लाभ

मेष सहित इन 3 राशि वालों की सितंबर में चमकेगी किस्मत, नौकरी-निवेश में मिलेगा शानदार रिजल्ट


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें