Weekly Horoscope 31 August to 06 September 2026: सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के जीवन में खास बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल से जहां कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे, वहीं भाग्य भी उनका पूरा साथ देगा। हालांकि, कुछ राशियों को इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने और सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और मनचाहे फल देने वाला कहा जाएगा। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले थोड़ा बेहतर कहा जाएगा। इस दौरान आपकी लंबे समय से चली आ रही किसी निजी समस्या का समाधान निकल सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यह समय रोजी-रोजगार की दृष्टि से अनुकूल कहा जाएगा। सप्ताह के प्रारंभ में नौकरीपेशा लोगों को जहां कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।
सप्ताह के मध्य में अचानक से पिकनिक-पर्यटन आदि का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। धार्मिक-मांगलिक कार्य में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय में वृद्धि की संभावना बनेगी। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत और संचित धन में वृद्धि होगी। इस पूरे हफ्ते आपको घर-परिवार के सदस्यों और आत्मीय लोगों से सुख-सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके पक्ष में बना हुआ है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें तथा सिंदूर का तिलक लगाएं।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको आत्मीय लोगों की तरफ से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का हल खोजने में आप कामयाब होंगे। अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इन यात्राओं से लाभ की प्राप्ति भी संभव है।
सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान लोगों से बात-व्यवहार करते समय मर्यादापूर्ण आचरण करें। कार्यस्थल हो या फिर घर स्त्रियों से कोई भी ऐसा व्यवहार न करें, जिससे आपके मान-सम्मान को हानि पहुंचे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ उलझने की बजाय तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन का निवेश सावधानी से करें और पैसों का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें। परिवार में प्रेम और सामंजस्य को बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों की भावनाओं की कद्र करें तथा बड़ों की सलाह का सम्मान करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा तथा श्री सूक्त का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नये अवसरों के द्वार खोलने वाला कहा जाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके करियर और कारोबार में बड़े सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से अपनी रोजी-रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। हालांकि ऐसे निर्णय लेते समय आपको अपने वरिष्ठ एवं शुभचिंतक की सलाह अवश्य लेना चाहिए। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा।
आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस बीच आप पाएंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होना प्रारम्भ हो गया है और संचित धन में वृद्धि होने लगी है। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में अनुकूलता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह शुभ कहा जाएगा। इस हफ्ते आत्मीयजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन गणेश जी भगवान को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए विशेष रूप से प्रयासरत हैं तो वह इस सप्ताह किसी शुभचिंतक की मदद से पूरा हो सकता है। व्यवसाय और धन लाभ की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ एवं लाभप्रद है, लेकिन पूर्वार्ध का समय ज्यादा अनुकूल साबित होगा। इस दौरान व्यवसाय में मनचाही प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। यह सप्ताह पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए अत्यधिक लाभप्रद कहा जाएगा।
कर्क राशि के जातकों को अपने साझेदार की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वर्ग को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थों से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे आप अपने टारगेट को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। छात्र वर्ग को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास सफल होंगे। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से शिवोपासना एवं शिव मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह किसी भी विपरीत परिस्थिति से बचने के लिए इस राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे निवेश से बचें और यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसायी हों या फिर नौकरीपेशा व्यक्ति इस पूरे सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में सचेत रहने की जरूरत है।
सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान किसी धर्म स्थान की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। हालांकि ऐसी किसी भी यात्रा को करते समय अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसमी बीमारी या फिर किसी पुराने रोग के उभरने पर उसे नजरंदाज न करें अन्यथा शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। छात्र वर्ग को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह परिवार में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। लव लाइफ में भी मीठी नोकझोंक बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते इस राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। आप नौकरीपेशा व्यक्ति हों फिर कारोबारी अपने कार्य को कल पर टालने से बचें और लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी कारोबारी गतिविधियों पर पूरी नजर बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि आपको काफी उतार-चढ़ाव भरी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। किसी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लें और पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत, संबंध और सम्मान तीनों दृष्टि से विपरीत कहा जाएगा। इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहते हुए अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ हास-परिहास करते समय किसी का उपहास करने से बचना चाहिए अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार में सावधानी बरतें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है जो आपके हित में नहीं रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत आपको कोई सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपको किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में अनुकूलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। बीते दिनों में आपके जिन कार्यों में अनुकूलता बनी हुई थी, वह इस सप्ताह के पूर्वार्ध में जारी रहेगी और आपको कार्यों में संतोषजनक प्रगति होती हुई नजर आएगी।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कोई बड़ा खर्च आपके सिर पर आ सकता है। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत अथवा संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान घर-परिवार हो या फिर कारोबार आपको किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी गलतफहमी को संवाद से दूर करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में तमाम तरह की अड़चनों का सामना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत कामकाज के दौरान मान-अपमान की स्थितियां भी बन सकती हैं। ऐसे में अपयश आदि से बचने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को अपने कार्य समय पर बड़ी सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी तथा आचरण पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी।
सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। इस दौरान कामकाज में आने वाली तमाम तरह की कठिनाईयों के चलते भले ही आपका मन उदास रहे और अपेक्षित कार्य सम्पन्न नहीं होने के कारण आप खिन्नता का अनुभव करें लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें एक बार धीमी गति से ही सही लेकिन पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आपको परिजन और आत्मीय लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। अटके हुए कार्यों में गति आने से आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर्षित महसूस करेंगे। जीवन के कठिन समय में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से विशेष संबल और सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में भले ही आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़े लेकिन कुछ ही दिनों बाद परिस्थितियां आपके नियंत्रण में आती हुई नजर आएंगी और सौभाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास और परिश्रम का आपको सकारात्मक फल प्राप्त होगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से सुख, सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक, पारिवारिक या मांगलिक कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने की स्थितियां बन सकती हैं। यदि आप पहले से किसी बीमारी या शारीरिक कष्ट से पीड़ित चल रहे थे तो उसमें सुधार होगा और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी अपेक्षा के अनुरूप सुधार होने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह किसी योजना में धन निवेश की योजना बन सकती है। यदि आप अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर से जुड़ी किसी समस्या को लेकर तनावग्रस्त चल रहे थे तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से इस सप्ताह के अंत तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में विष्णु चालीसा का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर स्नेह, सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। अपनी टीम और सीनियर के सहयोग से आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।
यह सप्ताह उनके लिए बेहद शुभ साबित होगा जो विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं। छात्र वर्ग का पढ़ाई-लिखाई में मन रमेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय राजनीति से जुड़े और सामाजिक कार्य करने वालों के लिए अच्छा कहा जाएगा। इस दौरान समाज से उन्हें मान-प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि के जातकों को भाई-बहनों की तरफ से विशेष स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के भाग्य का सितारा उनके लिए अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो आपको सीनियर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि बीते कुछ समय से आपकी अपनी टीम से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह गलतफहमियां दूर होंगी और सभी का सहयोग मिलना प्रारम्भ हो जाएगा।
इस सप्ताह आय में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। पूर्व में किसी योजना में किये गये निवेश से लाभ या फिर कहीं पर अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में मंदी के बादल छटेंगे और एक बार फिर कारोबार पटरी पर लौटेगा। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय में वृद्धि के नवीन अवसर प्राप्त होंगे।
इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से मुक्ति मिल सकती है। परिजनों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सुख सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं चालीसा का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको ऋण, रोग और गुप्त शत्रुओं से बच कर रहने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधा डालने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे में अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले खुलासा न करें। इस सप्ताह छोटी-मोटी बातों को तूल न देकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। व्यापारियों के लिए समय अभी पक्ष में नहीं बन रहा है। ऐसे में कारोबारियों को अभी जोखिमपूर्ण निवेश नहीं करना चाहिए और दूसरों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए।
सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर व्यक्ति विशेष के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव या फिर अनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव और लाभ-हानि के बीच आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। ऐसे में आवेश में कोई निर्णय न लें और स्वजनों की सलाह का सम्मान करें। यदि आप किसी परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे हैं तो मनचाहे परिणाम पाने के लिए आपको सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास करना होगा।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में भगवान विष्णु की पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।