Budh Goachar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के दौरान अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों की राशि बदलने पर इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष में बुध को ग्रहों में राजकुमार और बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध की शुभ स्थिति होती है उनके जीवन में मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। बुध के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलताएं प्राप्ति होती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध 14 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध 29 जून तक अपनी स्वयं की राशि में रहेंगे फिर इसके चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के अपनी राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों के ऊपर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहेगी।