फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2023: बुध का तुला राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sun, 22 Oct 2023 10:13 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit
महान ग्रह बुध कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके 19 अक्तूबर की सुबह 1 बजकर 16 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां ये 06 नवंबर की शाम 4 बजकर 25 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। तुला राशि में इनके प्रवेश का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Weekly Horoscope (23-29 Oct): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। आय के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो समय उत्तम रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। ऐसे में किसी भी तरह के बड़े कर्ज के लेन-देन से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से काम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फलकारक रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकते हैं। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद भी समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होनेसे बचाए। माता-पिता के स्वास्थ्यके प्रति भी चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से द्वितीय धान भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। किसी भी तरह की विलासितापूर्ण अथवा महंगी वस्तु का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार और चर्म रोग से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित और सुखद परिणाम का सामना करवाएंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। सोची समझी रणनीति भी कारगर सिद्ध होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवाएगा। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी अन्य देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार से बचें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य-व्यापार में तो उन्नति देगा ही किसी नए अनुबंध हस्ताक्षर करना चाह रहे हो तो यह समय अनुकूल रहेगा किंतु नियम और शर्तों को गंभीरता पूर्वक जांच लें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से यह समय और अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभ के नए आयाम बनाएगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। दूसरे देश की नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुद्ध का प्रभाव स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकूल रहेगा। विशेष करके चर्मरोग संबंधी समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इन सबके बावजूद किसी भी तरह का मकान अथवा वाहन का क्रय करने के लिए निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिस्थितियों आपके अनुकूल रहेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें