फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Asta 2025: कल बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सिंह समेत इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Wed, 23 Jul 2025 11:07 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 जुलाई 2025 को शाम 7:42 बजे बुध चंद्रमा की राशि कर्क में अस्त होंगे। इसका प्रभाव न सिर्फ राशियों पर, बल्कि देश-दुनिया और शेयर बाजार पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों पर बुध अस्त का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन
1 of 7
Budh Ast 2025 Impact on Zodiac Singn - फोटो : adobe
Budh Ast In Kark Rashi: बुध ग्रह के कुंडली में अस्त होने से व्यक्ति के आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित हो सकती है। हालांकि यह खर्चों पर नियंत्रण और बचत में मददगार भी साबित हो सकता है। इस दौरान पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने या यात्रा की योजनाएं बनाने में रुकावटें आ सकती हैं। 24 जुलाई 2025 को शाम 7:42 बजे बुध चंद्रमा की राशि कर्क में अस्त होंगे। इसका प्रभाव न सिर्फ राशियों पर, बल्कि देश-दुनिया और शेयर बाजार पर भी देखने को मिलेगा। इस अवधि में सोच-समझकर बोलना और वित्तीय निर्णय लेना बेहद जरूरी होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों पर बुध अस्त का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन

2 of 7
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब वे आपके चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं। इसका असर यह हो सकता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद कार्यों में बार-बार रुकावटें महसूस होंगी। मौके तो मिलेंगे, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं होंगे। यह समय आत्मविश्लेषण करने और अपनी रणनीतियों पर दोबारा सोचने का है। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां मानसिक अशांति का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं और अब यह दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। इसका प्रभाव यह हो सकता है कि करियर को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है और दैनिक जीवन की गति भी प्रभावित हो सकती है। अचानक नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है, जिससे असंतोष की भावना उत्पन्न हो सकती है। बिजनेस में नया सौदा करने या किसी नई साझेदारी की शुरुआत करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

Sun Pushya Nakshatra: शनि के नक्षत्र में सूर्य परिवर्तन से इन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

4 of 7
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हुए पहले भाव में अस्त हो रहे हैं। इसका प्रभाव यह हो सकता है कि स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति उत्पन्न हो, जो आपको मन से स्वीकार न हो। करियर के लिहाज से इच्छित नौकरी मिलने में देरी हो सकती है या मिले हुए कार्य में संतुष्टि की कमी बनी रह सकती है। बिजनेस में प्रतियोगिता का दबाव बढ़ेगा, जिससे मुनाफा घट सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह बारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। इस कारण निजी जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक कोई नुकसान मानसिक तनाव ला सकता है। करियर में ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है, जिससे असमंजस बढ़ेगा। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर हो सकता है। वित्तीय स्थिति को लेकर भी यह समय थोड़ा अस्थिर दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह ग्यारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। इस समय यात्रा के दौरान अव्यवस्था या बाधाएं सामने आ सकती हैं। आपके संपर्कों से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। करियर में वरिष्ठों से मतभेद हो सकती है, जिससे आपके कार्य पर असर पड़ेगा। व्यापार में निर्णय लेने में संशय रहेगा और इससे आर्थिक नुकसान की आशंका है। आय और व्यय में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए बुध नवम और एकादश भाव के स्वामी हैं और अब यह नवम भाव में अस्त हो रहे हैं। इसका प्रभाव यह हो सकता है कि लक्ष्य तक पहुंचने में बार-बार रुकावटें आ सकती हैं। आपकी समझ और निर्णय क्षमता इस समय कुछ कमजोर रह सकती है। करियर के क्षेत्र में वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को अनदेखा कर सकते हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। व्यापार में रुटीन कार्यों से ही सीमित लाभ मिलेगा, लेकिन शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना है। 


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें