फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Monthly Horoscope: 12 राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा? महीने के इस दिन रहें जरा बचके...

Tue, 01 Aug 2023 11:14 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
August Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
माह का प्रथम सप्ताह कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो उसे दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपके लिए जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन का क्रय करने की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। परिवार में बड़े भाइयों से भी सहायता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। काफी दिनों का दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए दायित्व का निर्वहन भी बखूबी करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके नेत्र संबंधी विकार से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में एकता बरकरार रखने में भी दिक्कत आ सकती है लेकिन इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
माह हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से पूर्ण सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। किसी दूसरे देश का वीजा अथवा विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह- गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 05-06 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
संपूर्ण माह कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकता है कई बार कार्य में विलंब होने के कारण आप में झुंझलाहट आ सकती है, इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। माह की 30-31 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
संपूर्ण माह काफी मिलाजुला परिणाम दायक रहेगा। कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। साझा व्यापार करने से बचें। आयके साधन बढ़ेंगे। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 10-11 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। नौकरी में परिवर्तन अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का चिंतन कर रहे हों तो यह समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जहां भी जाएंगे आपके चाहने वालों की भीड़ लग जाएगी। जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो परिणाम उत्तम रहेगा। माह की 03-04 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
माह के आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। रोजगार के नए अवसर उपलब्ध रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता। आएगी प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय बेहतर रहेगा। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
माह के आरंभ से ही आर्थिक पक्ष मजबूती की ओर इशारा कर रहा है किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।
यह भी पढ़ें-

11 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से विवाद बढ़ने न दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में परिवर्तन नई चुनौती पेश करेगा। इस अवधि में अधिक कर्ज उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

12 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
माह का आरंभ काफी उतार-चढ़ाव और मिश्रित फल देने वाला रहेगा यद्यपि एकबार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे फिर भी कहीं न कहीं रिक्तता महसूस करेंगे। जमीन जायदाद अथवा मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। तीसरे सप्ताह से  ग्रह गोचर में आए परिवर्तन से परिस्थितियां और आपके पक्ष में होंगी। माह की 22-23 तारीख को रहें ज़रा बचके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें