rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने का पूवार्ध कुछ परेशानियां और चुनौतियों लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके ऊपर अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र और समाज में स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए, अन्यथा आपका धन अटक सकता है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो आपको इस दौरान आपको लिखापढ़ी करते समय खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप आपको आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी।
माह के मध्य में आपको अपने कामकाज की चिंता सताएगी। जीवन के इस कठिन समय में आपको अपने और पराए की पहचान होगी। आपको अपने इर्द-गिर्द रहने वाले सही और गलत लोगों को जानने-समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपके भीतर विरक्ति की भावना भी आ सकती है और आप भीड़भाड़ से दूर, एकान्त जगह पर जाना पसंद करेंगे। इस दौरान तीर्थयात्रा संभव है। अगस्त महीने का उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहने वाला है।
इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़ी समस्याओं का किसी प्राभावी व्यक्ति के जरिए समाधान निकल आएगा। इस दौरान आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियां, परिवार और समाज से जुड़े पर पूरी तरह से फोकस करेंगे। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। कुछ दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो आपका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।