फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 31 Jul 2023 07:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
31 July Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): भाई बहन से संबधित परेशानियां आपको चिंतित करेंगी। हो सकता है कि आपका बनाया कोई प्रोग्राम रद्द हो जाये या यात्रा में विलंब हो जाये जिससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):किसी खास से बातचीत से आपके दिल में लडडू फूटेंगे और कुछ रोमांटिक पल मिलने की भी संभावना है। आज का समय खुद का विश्लेषण करने का है, इससे आप अपने अस्तित्व के बारे में जान सकते है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले सकते है बस अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें। अगर किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें क्योंकि आप दोनों का जन्मोंजन्म का साथ है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने व्यक्तित्व और बनावट में बदलाव कर के आप उसका दिल जीत सकते हैं जिसके लिए आप पागल हैं। साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं किन्तु आप अपनी समझदारी से सबकुछ सही कर देंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का और वो आपने लिए एक अच्छे सलाहकार के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास से मुलाकात होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): सबसे पहले उसे अच्छे से जाने और उसके बाद रिश्ते की शुरुआत करें। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें। इस समय आप तन्हाई और अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अपने दादा या नाना के साथ समय बिताएं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने मित्रों से सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। दूसरों पर निर्भर न रहें क्योंकि इससे आपको केवल दुःख ही होगा। अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें और किसी दूसरे की बातों में ना आएं। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप दोनों एक दूसरे के लिए पूरी तरह से समर्पित है और आपका रिश्ता जीवन भर का है। अपने करिश्मे से आप किसी को भी लुभाने की ताकत रखते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता की और इशारा कर रहा है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):दोस्त या अन्य रिश्तेदार आपको पूरा सहयोग देंगे। याद रखें, रिश्ते में छेड़खानी रिश्ते के आकर्षण को दुगना कर देती है और चाहत को बढ़ाती है। आपके सकारात्मक रवैये की वजह से आज आपको सहयोगियों और वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप अपनी सफलता का जश्न अपने हमसफ़र के साथ मनाएंगे और कुछ ऐसा वक्त उनके साथ बिताएंगे जो आपके जीवन का सबसे सुनहरा समय होगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): इश्क़, मोहब्बत के लिए आज का दिन बेहतरीन नहीं है। कुछ नया करें ताकि माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है, अगर सिंगल हैं तो जल्द की कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): भाई/बहन या पड़ोसियों की समस्याएं आपको चिंतित करेंगी। आज आप दुनिया के सुखों का मज़ा लेने में व्यस्त रहेंगे। आपका शांत स्वभाव सबको आकर्षित करता है। अपने साथी और परिवार के साथ वक्त गुजारें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें