फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laxmi Yoga 2023: गृह लक्ष्मी योग बनने से इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत, होंगे मालामाल

Tue, 26 Sep 2023 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैदिक ज्योतिष में गृह लक्ष्मी योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना गया है।
Laxmi Yoga 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करना या फिर चाल बदलने से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से एक बहुत ही शुभ योग बनने जा रहा है। दरअसल शुक्र और गुरु ग्रह साथ मिलकर गृह लक्ष्मी नाम का एक बहुत ही शुभ योग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में गृह लक्ष्मी योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना गया है। जब भी इस तरह का योग बनता है तो जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और सपन्नता आती है। आइए जानते हैं क्या होता है गृह लक्ष्मी योग, कब बनेगा और किन-किन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
astrology - फोटो : अमर उजाला
क्या होता है गृह लक्ष्मी योग और कब बनेगा ?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कभी शुक्र, बुध और गुरु तीनों ग्रह उच्च भाव में होते हैं तो उस दौरान गृह लक्ष्मी योग का निर्माण होता है। इसके अलावा जब कुंडली के 9वें भाव का स्वामी केंद्र में होता है तो भी इस तरह के शुभ योग का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के त्रिकोण भाव को लक्ष्मी स्थान जबकि केंद्र भाव को विष्णु माना जाता है। वहीं  मित्र राशि, स्वराशि, उच्च राशि, मूल त्रिकोण में हो और लग्नेश भी मजबूत हो तो लक्ष्मी योग बनता है और इससे बहुत लाभ मिलते हैं। गृह लक्ष्मी योग जिस जातकों की भी कुंडली में बनता है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। दरअसल 3 नवंबर 2023 को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये पहले भाव में प्रवेश करेंगे। शुक्र कन्या राशि में नवें भाव के स्वामी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
जानें गृह लक्ष्मी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
वृषभ राशि

गृह लक्ष्मी योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभ देने वाला साबित होगा। गृह लक्ष्मी योग बनने से वृषभ राशि के लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। समाज में आपके काम की तरीफ चारों तरफ फैलेगी। रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। आपको आर्थिक सपन्नता आएगी। अचानक से आपको लाभ मिलेगा और कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए गृह लक्ष्मी योग नौकरी में अपार मौके दिलाएगा। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
गृह लक्ष्मी योग सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ सिद्ध होने वाला है। आपकी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगे जिससे आपको लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें कोई अच्छी और बड़ी डील मिल सकती है, जिसमें आपको बड़ा मुनाफा हासिल हो सकता है। कर्जों से छुटकारा मिलेगा और आय के साधन बढ़ेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपके खाते में एक बड़ी धनराशि जमा होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
गृह लक्ष्मी योग कुंभ राशि के जातकों के जीवन के हर एक क्षेत्र में एक उपलब्धि हासिल करेंगे। शुभ योग बनने से कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ, मान-सम्मान और सफलताएं मिलेंगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन या फिर नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में सुख-शांति रहेगी।

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानिए इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें