फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल को तुला राशि परिवर्तन, सितंबर माह में इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

Tue, 05 Aug 2025 03:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगलदेव सितंबर माह में तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है और आय में अच्छा खासा इजाफा भी देखने को मिले सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
सितंबर माह में मंगल का गोचर - फोटो : adobe stock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। यह ऊर्जा, भूमि, भवन, साहस, पराक्रम और रक्त के कारक ग्रह माने जाते हैं। मंगल ग्रह अग्नि तत्व का ग्रह है और इन्हे मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व मिला हुआ है। मंगलदेव सितंबर माह में तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है और आय में अच्छा खासा इजाफा भी देखने को मिले सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वे राशियां जिनके ऊपर मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Sun Transit 2025: सूर्य का सिंह में गोचर इन राशि वालों की बढ़ाएगा परेशानियां, सेहत-रिश्तों पर भी पड़ेगा प्रभाव

विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
सितंबर माह में मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। यहां पर मंगलदेव आपकी राशि से धन के भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपको अचानक से धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान जिसका किसी तरह के धन कहीं रुका हुआ  था उसकी प्राप्त होगी। आर्थिक स्थितियों में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, आएगी सुख-शांति

विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
सितंबर माह में मंगल का गोचर मकर राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। करियर-कारोबार में एक नया मुकाम हासिल होगा। इस दौरान जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए अपने करियर में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग बेरोजगार उनको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों से जुड़े व्यक्तियों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। कोई फंसी हुए प्रॉपर्टी निकल सकती है। 

Budh Uday On Raksha Bandhan: रक्षाबन्धन पर बुध होंगे उदय, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात

विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। मंगल ग्रह का गोचर आपकी कुंडली से लग्न भाव में होगा जिससे आपके व्यक्तित्व में सुधार देखने को मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उनके लिए मंगल का गोचर शुभ परिणामों वाला साबित होगा।

Surya Gochar: 17 अगस्त को सूर्य करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें