फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को शुभ योग में हो सकता है कोई बड़ा फायदा , पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 23 Apr 2025 06:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
23 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 23 April:आज वैशाख माह की दशमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाले हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 21 to 27 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह-मशवरा करना होगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप कुछ काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी अपने भाई व बहनों से खूब पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आप अपने किसी नए मकान और जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बात को लेकर सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप आपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आप आ सकते हैं। आप जरूरत की आवश्यकताओं पर खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके बिजनेस में आपकी मदद करेंगी।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। यदि आपको कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं, इसलिए आप वाणी के मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के कोर्स को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।

विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको किसी बात को बड़ा नहीं करना है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेगी। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। आपको कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपकी कोई बात यदि गुप्त रखी थी, तो वह जीवनसाथी के सामने आ सकती है।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर अपनी संतान के लिए कुछ सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आपकी जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना लाएं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
 

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट आने से आपको उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो बहुत ही देखभाल कर करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने नौकरी में प्रमोशन मिलने से प्रसन्न रहेंगे। 

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप अपनी संतान की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई उलझन हो, तो आप उस काम में बिल्कुल हाथ न बढ़ाएं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी उभर सकती है और आपके बिजनेस में भी कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें, नहीं तो संतान से आपकी बेवजह की बहसबाजी होने की संभावना है। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें