फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें दैनिक राशिफल

Tue, 22 Apr 2025 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 22 अप्रैल 2025 - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 22 April: आज 22 अप्रैल, मंगलवार का दिन है और श्रावण नक्षत्र और शुभा योग का संयोग है। आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। कुछ राशि वालों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों आज के दिन लेन-देन से बचना होगा। मन की इच्छा पूरा होने के दिन है।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है।

शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख
 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी दिखानी होगी।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में बेहतर रखने वाला है। आपको किसी से यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके बस आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। आपको सामाजिक कामों में भी अच्छी सांठ गांठ से काम करने होंगे, तभी लोग आपकी मदद कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ लेंगे। अविवाहित जातकों की अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करना नुकसान देगा।
 
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपके परिवार में बड़े सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढील देने से बचना होगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी से ईर्ष्या की भावना ना रखें।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अजनबियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको सेहत में यदि कोई समस्या महसूस हो, तो आपको उसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन कामों को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो सकता है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो पूरा होने में समस्या आएगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आपको पछतावा होगा। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता करना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई मन की बात सोच समझकर करें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी मकान या दुकान से यदि कोई इनकम थी, तो वह बंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई आने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको कुछ देरी हो सकती है। संतान के लिए आप किसी ने वाहन को लेकर आ सकते है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें