अक्षय तृतीया 2025
- फोटो : adobe stock
शुभ योग
इस साल अक्षय तृतीया पर तीन अद्भुत योगों का निर्माण हो रहा है, जो इसे और भी विशेष बनाते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग इस दिन बन रहे हैं। इन तीनों योगों का साथ अक्षय तृतीया को अत्यधिक फलदायक बनाता है।
सर्वार्थ सिद्धि योग किसी भी कार्य को सिद्ध करने में सहायक है, वही शोभन योग शुभता का संकेत देता है और रवि योग कार्यों में सफलता और समृद्धि लाता है। इन योगों में पूजा, जप, तप और दान का महत्व और भी बढ़ जाता है।