फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : सिंह और कन्या राशि वालों के लिए साल का अंतिम दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल!

Sat, 31 Dec 2022 08:19 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
31 दिसंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी मुश्किलें आसान होगी। संतान की समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना भी बनाएंगे। जो लोग किसी छोटे मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी मकान, दुकान, भवन, फैक्ट्री आदि की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको व्यवसाय मे कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों के साथ आसानी से काम निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के खिलाफ कोई भड़का सकता है लेकिन सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें तो अच्छा है। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बहनों के सहयोग से किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा और आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए  आप कुछ नए आभूषण लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। यदि आपको कोई बाहरी व्यक्ति कोई सलाह दे, तो उस पर ध्यान न दें। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने वाला रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनका ट्रांसफ़र हो सकता है। जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने लेन-देन से आपको समस्या हो सकती है, इसलिए उसे समय रहते पूरा करें। आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपसे कुछ कामों को लेकर गलती भी हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़ा व्याकुल रहेंगे। आप मित्रों के साथ मनोरंजन की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उन्हें जीत मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि आप किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से साझा करेंगे, तो वह भी उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अत्याधिक काम मिलने से काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान ना हो और उसे समय रहते पूरा करें। जीवनसाथी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज काफी हद तक सुधार होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। यदि धन प्राप्ति के मार्ग में जो बाधाएं आ रही थी वह आज दूर होंगी और आपको धन प्राप्ति का सुगम मार्ग प्राप्त होंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी में  काफी धन व्यय कर सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए आपको उन पर पूरी नजर बनाए रखनी होगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी से कोई भी काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपके साथी रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने कामों को दूसरों पर न टालें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। माता जी की सेहत में आज गिरावट आने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ पाकर प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में किए गए कामों से आज आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो वह आज सफल होगी। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने गलती से कार्यक्षेत्र में आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है।  आपके किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही बातों को किसी के साथ साझा नहीं करें वरना कोई भी उसका लाभ उठा सकता है। आप किसी बड़े काम को करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपनी शानो शौकत की वस्तुओं की खरीददारी भी करेंगे। आप मित्रों के साथ आज किसी पार्टी करने की योजना बना सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में भी अपने कुछ कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी।  आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह जल्द ही मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें