फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: धनु, कुंभ और कन्या समेत इन 2 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 27 Jul 2023 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला होगा। आप कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और कुछ समस्याओ को अपने आप ही सुलझा लेंगे, लेकिन आप किसी गलत बात के लिए हां ना करें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी आज बाहर किसी अजनबी से  झड़प हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या आ सकती है। आपको माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा, नहीं तो उनकी ढील आपको कोई ठेस पहुंच सकती है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  सावधान रहना होगा, नहीं तो विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। प्रॉपर्टी में आप किसी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका धर्म और अध्यात्म के कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अत्यधिक काम के कारण हाथ पैरों में दर्द, शारीरिक, थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिसे आपको खुशी होगी और मन मुताबिक काम मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें नौकरी से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। आपको किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनानी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी को पार्टी बनाने से बचे, नहीं तो उन्हें धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।  संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई सदस्य नौकरी में कार्यरत है, तो वह परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकता है। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको राजनीति में हाथ बहुत ही सोच विचारकर आजमाना होगा, नहीं तो कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में किसी को पार्टनर बनाने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें और अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी भी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में अनेकों बाधाएं आएंगे, लेकिन फिर भी आप उसे पारकर कर आसानी से आगे बढ़ सकेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपने किसी बीमारी में लापरवाही की थी, तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ हो सकता है, जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है और परिवार में लोग आपसे किसी काम को करने के लिए मदद मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता चल रही थी, तो वह समाप्त होगी, क्योंकि  आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई आवश्यक काम आज आपके किसी विरोधी के कारण रुक सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी और आपका मन भी दुखी रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपके ऊपर खर्चे आ सकता है। परिवार में चल रही अनबन को आज घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो कोई इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी नए काम की शुरुआत अभी कर सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके किए गए कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र के कामों के उधेड़बुन में ही लगा रहेगा और आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसे चलाने में आज आप सावधानी बरतें। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में काफी हद तक सुधार होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में लोग आपसे सलाह लेंगे और उस पर अमल अवश्य करेंगे, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें