August Grah Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा सभी ग्रह की समय-समय पर चाल बदलती रहती है जिसका भी प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में आने वाला अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। अगस्त में कई ग्रह अपनी राशि तो बदलेंगे ही साथ ही कुछ ग्रह की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह के परिवर्तन से जातकों के जीवन के साथ देश-दुनिया में भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि अगस्त माह में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इसका राशियों के ऊपर कैसा पड़ सकता है प्रभाव।
विज्ञापन
2 of 7
venus transit 2023
- फोटो : अमर उजाला
शुक्र ग्रह का गोचर
सबसे पहले 07 अगस्त 2023 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र वक्री चाल से चलते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। शुक्र का गोचर काल करीब 23 दिनों क होता है। अगस्त में शुक्र का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करना कई राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। शुक्र के कर्क राशि में यात्रा करने के कारण मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों विशेष लाभ मिलने की संभावना है। अगस्त में इन दोनों ही राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 7
venus transit
- फोटो : अमर उजाला
शुक्र होंगे अस्त
07 अगस्त को जहां शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके अगले ही दिन यानी 08 अगस्त को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे। फिर शुक्र इस राशि में 02 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके बाद 4 सितंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे। अगस्त में शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।
4 of 7
Surya Gochar
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य का गोचर
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्यदेव 17 अगस्त 2023 को अपनी ही राशि यानी सिंह राशि में गोचर करेंगे। 17 अगस्त को सूर्य 01 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करेंगे। सूर्य के स्वयं की राशि में गोचर करना कई राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। सूर्य का यह गोचर सिंह राशि समेत धनु और मकर राशि वालों के जीवन में कुछ नया लेकर आने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन राशि वालों का बहुत फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंगल गोचर 2023
सूर्य के गोचर के अगले ही दिन साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह मंगल 18 अगस्त को दोपहर करीब 03 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर से मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला होगा।
विज्ञापन
6 of 7
शुक्र ग्रह
- फोटो : Pixabay
शुक्र उदय 2023
अगस्त के महीने में ही शुक्र का उदय भी होगा। शुक्र 18 अगस्त को शाम 7 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदय हो जाएंगे। शुक्र ग्रह के उदय होने पर कुछ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधा और ऐशोआराम में वृद्धि होगी।
बुध ग्रह होंगे वक्री
बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक 24 अगस्त 2023 को रात 12 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में उल्टी चाल चलना आरंभ कर देंगे। बुध की वक्री चाल से कुछ राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।