Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ वह किसी मागंलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुडकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है और किसी अच्छे पद की प्राप्ति के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आपको आय के कुछ नवीन मार्ग प्राप्त होंगे। आपकी आय मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। यदि अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आज उसे भी अवश्य पूरा करें। आज अपनी धन संबंधित समस्याओं पर आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समस्याओं का समाधान भी आसानी से मिल जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। शासन में सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। संतान से प्रेम से बात करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है और आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी की बात माननी होगी, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति मे बाधा बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को छोड़ा, तो समस्या हो सकती है और माता जी को आज कोई मित्रों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में बेहतर रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी और संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है, लेकिन उसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उनको खुशी होगी, लेकिन कुछ कानूनी मामलों में आपको लापरवाही नहीं बरतनी होगी। उन पर समय रहते ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने है। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं और यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको तरक्की तो मिलेगी, लेकिन लोग आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। धन प्राप्ति के भी मार्ग प्राप्त होंगे। आपके किसी पुराने लेन-देन को आपको समय रहते उतारना होगा, नहीं तो वह आपसे वापस मांगने आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है, जिससे बाद आपको परेशानी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें, नहीं तो वह आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कोई कलह चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन नरम गरम रहने वाला है, लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लंबे लटक सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, जिससे उन्हें कमाई के बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, लेकिन आप अपने मन में चल रही किसी भी बात को किसी से शेयर ना करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है और कोई दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। आपको आज संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनकी स्थिति मे पहले से सुधार होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। आपको आज किसी व्यक्ति से भी बड़ी बातें करने से बचना होगा, नहीं तो वह परेशान हो सकते हैं।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप परिवार में किसी कलह को लेकर परेशान रहेंगे और व्यवसाय में भी आपको किसी काम के लिए दूसरों पर डिपेंड नहीं होना है, नहीं तो वह आपके उस काम को लटका सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और आप किसी बात को लेकर बाहरी व्यक्ति से विचार विमर्श कर सकते हैं, जिससे आपके काम आसानी से बन जाएंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो उससे आज आपको सबक लेना होगा। व्यवसाय संबंधी आपको कुछ यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारियां सौंपेगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है, लेकिन आप किसी तरह का निवेश ना करें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और आपका धन फंस सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह आज साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, जिसके बाद वह कसी की कोई परवाह नहीं करेंगे और उनकी कुछ गलत बातों के लिए भी हां में हां मिला सकते हैं। माता पिता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है, जो लोग किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो वह हाथ आजमा सकते हैं। आपको आज अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आपको आपको काफी भागदौड़ करनी होगी। खर्चा बढ़ने से आपका मन परेशान रहेगा और आप उन पर लगाम लगाने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आपकी वह कोशिश नाकामयाब रहेगी। आज किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय में कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है।