rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ कामों में आप आज निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको समस्या भी हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में यदि सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से कुछ मांगे, तो उसमें धैर्य बनाए रखें। यदि आपने पहले कोई निर्णय लिया था, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। आप अपने संतान से किए हुए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।