फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, कन्या और धनु समेत पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 21 Dec 2022 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढे़ खर्च को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आप संतान से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, जिसके कारण आप उनसे दूरी बना लेंगे। आपने यदि वाहन चलाते समय लापरवाही बरती, तो उसकी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कुछ रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। आपको कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आपका मजाक बना सकते हैं। आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा।

मेष राशिफल 2023 

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है और आपके व्यापार में कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आप अपनी कुछ निवेश संबंधी बातों को गुप्त रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों की अपने अधिकारियों से किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है, जिससे उनकी तरक्की में बाधा आएगी।

वृषभ राशिफल 2023

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और यदि आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें लापरवाही ना बरतें। आपको अपने रुके हुए कार्यों की सुध बुध लेनी होगी और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ेगा। माता जी आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपे, तो और आपको उन्हे समय रहते पूरा होगा। संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 2023  

विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको घर परिवार में भावनाओं में बहकर किसी निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने साथी की कोई बात पसंद नहीं आएगी, लेकिन फिर भी उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। आपको आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा।

कर्क राशिफल 2023 

विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने मन में नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपके दुर संचार के साधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है।
सिंह राशिफल 2023 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन सम्बन्धित मामले में पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि आप कार्यक्षेत्र में किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को तनाव मिल सकता है। आपको संतान का पूरा सुख उठाएंगे, क्योंकि यदि आपने किसी काम को करने के लिए कहेंगे, तो वह उसे समय रहते करके देंगे और आपको अपने किसी काम से संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है। आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
 कन्या राशिफल 2023 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में बेहतर रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन किसी काम में धन हानि को लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। बिजनेस में कुछ योजनाओं की शुरूआत करके अपने बिजनेस को चार चांद लगाएंगे। आप अपने माता-पिता के उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। यदि आपने पहले किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

तुला राशिफल 2023  

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने कामों की ओर ध्यान लगाने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपकी आज आप अपनी किसी पुरानी गलती में सुधार लाएंगे और जीवनसाथी की बात को मानकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए समस्या दे सकता है। आपको किसी लेन-देन के मामले में आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2023 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक निर्णय को लेने के लिए रहेगा, लेकिन वह किसी के दबाव में आकर ना लें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके मित्र के रूप में उनके कोई शत्रु भी हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों का काम आज रुक-रुक कर चलेगा, लेकिन फिर भी वह उससे परेशान नहीं होंगे और मेहनत करना नहीं छोड़ेंगे।
धनु राशिफल 2023 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पास धन की आवक भी एक से अधिक स्त्रोतों से हो सकती है और व्यापार कर रहे लोग आज किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, यदि आपने उन्हें उसे किसी परीक्षा का एग्जाम दिलवाया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई कष्ट हो सकता है। आप अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

मकर राशिफल 2023  

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। यदि आपका कोई मित्र आज आपको कोई निवेश संबंधी तरीका बताएं, तो आपको उसे नहीं अपनाना है। विद्यार्थियों को अपने किसी काम के लिए घर से दूर भी जाना पड़ सकता है, जो लोग एक नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी किसी पिछली गलती से आपको सबक लेना होगा।

कुंभ राशिफल 2023  

विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि आपको कहीं धन का निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि वह आपको भविष्य में दोगना होकर मिलेगा। किसी संपत्ति का सौदा आप लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की संभावना भी बहुत कम है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे।

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें