फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, तुला और मकर राशि वालों की हो सकती है तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 16 May 2024 06:23 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 मई का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों को कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप किसी नए बिजनेस को लेकर कोई योजना बना रहे हैं, तो उसे आप कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपके पिताजी आपके मनमाने व्यवहार के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बहसबाजी हो सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारी के अनुसार कार्य करना होगा। कोई पुरानी गलती  अधिकारियों के सामने आ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग बढ़ने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।  जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर खुशखबरी सुनने को मिल सकती है  और वह आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको उन्हें निपटाने के लिए परिवार के सदस्यों को समय देना होगा। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतारने में समस्या आ सकती है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह पढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपके साथी कार्यक्षेत्र में आपके विरुद्ध योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में  कुछ गिरावट आ सकती है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप  अपने आवश्यक काम को प्राथमिकता दें। अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। यदि आपने कहीं लोन अप्लाई किया था, तो वह उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रह रहे कुछ शत्रु आपके काम में रोड़ा अटकाएंगे। आप संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें समय दें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।  नौकरी में कार्यरत लोगों को  किसी प्रमोशन के मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मनवांछित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जो जातक विदेश  से व्यापार कर रहे हैं,  उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप व्यवसाय में  किसी और काम की भी योजना बना सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आवश्यक काम पर ध्यान दें। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सके। आपको सम्मान की प्राप्ति होने से आपका मनप्रसन्न रहेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यक्रमों की ओर भी रहेगी। आपके मन में आत्मनिर्भर होने की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की बॉन्डिंग और गहरी होगी, जिस कारण आपके रिश्ते में चल रही दूरियां भी समाप्त होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपके काम की गति तेज रहेगी, जिस कारण आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कुछ कपड़े व जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। आपको करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने पार्टनर मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश अवश्य करें।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज  काम की अधिकता के कारण आप परेशान रहेंगे। आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई धोखा हो सकता है।  पारिवारिक बिजनेस में किसी भी प्रकार का बदलाव न करें। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई मेइन परेशानी है वह अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी सलाह  लोगों के खूब काम आएगी। अत्यधिक काम के कारण आप थकान महसूस करेंगे। आपको अपने वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको अपने परिवार में अपने माता-पिता की जरूरतों का भी पूरा ध्यान देना होगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आएगा। आपके परिवार में कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके भाई या बहन के खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आप कोई भी कार्य सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके जूनियरों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में जीवनसाथी की सलाह आपके खूब काम आएगी। आपका यदि कोई धन संबंधित मुद्दा लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको उन्हें  पूरा करने में समस्या होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें