फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 15 Jul 2024 07:42 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 जुलाई का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात के लिए नाराज हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे आपको परेशान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से  धन उधार ना लें। आपका अपने किसी काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के विवाह में आ रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को  कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बनाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।  आपकी यदि किसी काम को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपका अपनी भौतिक सुविधाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई असर नहीं छोड़ती है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता सता सकती है। आपको अपने खर्चो के कारण समस्या आएगी, जिन पर आपको कंट्रोल करना होगा। आप यदि किसी नए काम में निवेश करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके पिताजी किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।  आप अपनी व्यवहार में अहंकार न लाएं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको सोच समझकर काम करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के करियर की आपको चिंता सता सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई धन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह सुलझेगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर सतर्क रहें और किसी से बिना मांगे कोई सलाह न दें। आप कोई बड़ा निर्णय ना लें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप कोई भी काम सोच समझ कर करें। नौकरी को लेकर आपके प्रयास अच्छे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। साझेदारी में आपको किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। आप अपने खर्चों पर ध्यान लगाए और आप अपनी सुख सुविधाओ की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा धन खर्च करेंगे।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे, जिससे चिंता नहीं रहेगी। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ प्लानिंग करके आगे बढ़ें , नहीं तो आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी काम में परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  आप किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह ना दें। आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती हैं। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों का मन आज इधर-उधर के कामों में लगेगा।आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलो में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और भविष्य को लेकर आप कुछ संचय करने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी योजना पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम में पूरा होगा। मित्रों का साथ व सहयोग आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें  आपको जीत मिलती दिख रही है। आप किसी नए काम की शुरुआत जीवनसाथी के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें