फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, कुंभ राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी

Thu, 13 Jul 2023 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal: आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज समाप्त होगी - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप किसी काम की योजना बना रहे थे, तो आपका वह काम आज पूरा हो सकता है और यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल करेंगे, तो भविष्य में वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर आप आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। पिताजी से आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन वह आपके भले के लिए होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने के पूरे कोशिश करेंगे, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि को मात देने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज समाप्त होगी और आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप आज सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप व्यापार की समस्याओं को लेकर किसी से कोई धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी। पिताजी से अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सावधानी से लेने के लिए रहेगा। बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप कोई काम करने से पहले सोच विचार करेंगे, तो उसमें आप सफल अवश्य होंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसके लिए आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसे आप बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचने के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो यह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको अपने शारीरिक कष्टों को अनदेखा नहीं करना है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है, जो लोग नौकरी में कार्यरत है और वह बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। माताजी को आज पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और जीवनसाथी की दी गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और संतान पक्ष को आज कोई नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में आज किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन हो सकता है, लेकिन आप अपनी वाणी पर लगाम लगाएं, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि जीवनसाथी से कुछ बातें गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच कुछ अनबन होगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आप दिन का काफी समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहने के कारण आपको कुछ तनाव तो बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने संतान की समस्याओं पर भी ध्यान नहीं देंगे। आप अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से चल रहा था, तो आप उसे भी समाप्त करेंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आने वाला है। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने के पूरी कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप किसी बड़े काम में हाथ आजमानें की सोच रहे थे, तो उससे बचें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतनी होगी और यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे और यदि आपने अपने आवश्यक कार्य में आलस्य दिखाया, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लें और आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप अपने भाई व बहन से यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहे थे, तो वह नाराजगी भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों की परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो भविष्य में आपको उससे अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आज कुछ लोगों से राय अवश्य लें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आप किसी नई गाड़ी अथवा मकान, दुकान आदि खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके लिए रुपए पैसे से संबंधित किसी फैसले को बहुत ही सावधानी से लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष करने की उधेडबुन में लगे रहेंगे और आप अपनी कोई जरूरी जानकारी आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उपहार आप अपनी जेब देखकर ही खरीदें। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें