फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : कर्क, सिंंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतियों से भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 05 Dec 2022 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता भी बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। कुछ कामों में आपको अनुशासन पर पूरा बल देना होगा।यदि साझेदारी में आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है,लेकिन आपको किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी नए मकान, दुकान जमीन आदि की खरीदारी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मेष राशिफल 2023
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि एक बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे,तो आप काफी हद तक अपने बढ़ते हुए खर्चों में कमी कर पाएंगे। यदि आपको किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े तो उसे लेने से बचें नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आज आप किसी कार्य में कोई अच्छा निवेश कर सकते हैं। रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। वृषभ राशिफल 2023

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म क प्रति रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको घरेलू मामलों को सूझबूझ से निपटाना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। धन संबंधित समस्याओं के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को गति देंगे। आपके यदि कुछ रुके हुए काम हैं तो उनमें आज तेजी आएगी तभी वह पूरे हो सकेंगे। मिथुन राशिफल 2023
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने किसी गृह निर्माण यदि की योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए भी समस्या बनी रहेगी। उन्हें कुछ दिन और परेशान होना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी से मदद मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी अपनी आलस्य के कारण शिक्षा की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके लिए बाद में उन्हें समस्या होगी। कर्क राशिफल 2023
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर फोकस बनाए रखें,तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जाते समय आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं,तभी वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आप मनोरंजन के कुछ कार्यक्रमों में पूरे रुचि दिखाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में चल रही कमियों के कारण परेशान रहेंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन आज दूर होगी। सिंह राशिफल 2023
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा।  आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे समय रहते पूरा करें। परिजनों के सहयोग से आपके कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको अपने खानपान आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्याएं होती रहेंगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। व्यक्तिगत गतिविधियों में आप पूरा सहयोग बनाए रखेंगे और आपको कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कन्या राशिफल 2023

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने पार्टनर की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से तालमेल बिठाने में थोड़ा मुश्किल आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आज बनी रहेगी। आपको व्यक्तिगत मामलों में कुछ उलझनें आ रही थी,तो उसके लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको स्थायित्व की भावना पर पूरा जोर देना होगा। विभिन्न कार्य में आज आप निरंतर प्रयास रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था,तो आज उन्हें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। तुला राशिफल 2023
 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है और यदि आपको कोई हाथ पैरों में दर्द अथवा पेट दर्द आदि जैसी समस्या चल रही है,तो उसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।  आप अपने शत्रुओं पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। वृश्चिक राशिफल 2023

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप इसमें इधर-उधर की बातों को करने से बचें। आपको आज अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा और अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से भी आपके मित्रों के संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम करने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने सिखाने पर भी पूरा जोर देंगे। कोई मन की इच्छा पूरी होने से  परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। धनु राशिफल 2023
 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। किसी महत्वपूर्ण बात को अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं और घर परिवार में अपने सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। बड़ों की बात का मान रखे यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। आपका आज कोई काम समय पर ना होने के कारण तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अधिकारियों से किसी बात के लिए सिफारिश कर सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे,लेकिन आपकी वह इच्छा पूरी नहीं होगी और आपको अपने किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद पर पूरा ध्यान देना होगा। मकर राशिफल 2023

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाईचारे को आप बढ़ावा देंगे और आपको अपने करीबी से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं और बिजनेस कर रहे लोगों का लाभ का प्रतिशत भी ऊंचा रहेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप आज परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है। कुंभ राशिफल 2023
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको व्यवसाय में जोखिम लेने से बचना होगा और आपका कोई काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आप किसी की बातों में आकर भ्रम और बहकावे में ना आएं। आपको यदि कोई परिजन सलाह दे, तो उसकी पहले पूरी जांच पड़ताल करें। विनम्रता से आप घर के मामलों को निपटाएं। आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से आप आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है। मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें