फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal : सिंह राशि वालों के जीवन में किसी खास की हो सकती है दस्तक, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 06 May 2025 06:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
17 March Ka Love Rashifal - फोटो : adobestock
Love Horoscope 6 May 2025 in Hindi: आज 6 मई को, प्रेम की राह में कुछ खास संकेत मिल सकते हैं। सितारे आपके दिल की दिशा तय करने को तैयार हैं। कहीं कोई अनकहा जज़्बात सामने आ सकता है, तो कहीं कोई पुराना रिश्ता नई उम्मीद लेकर लौट सकता है। जो अकेले हैं, उनके लिए यह दिन दिलचस्प प्रस्तावों का इशारा कर सकता है, और जो रिश्ते में हैं, उनके लिए भावनाओं की गहराई को समझने का समय है।

ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ आपका रिश्ता पहले से और मजबूत होगा। आप किसी डिनर डेट पर भी जाएंगे। यहां आपको साथी के साथ सुनहरा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी। रिश्ते में प्यार और सामंजस्य रहेगा। इस समय सिंगल लोग केवल अपने दिल की सुने और यदि किसी से प्रेम का इजहार करना है तो कर सकते हैं। एक-दूसरे पर विश्वास मजबूत होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): साथी के साथ समय बिताने से आपको राहत मिलेगी। इससे आप दोनों के रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होंगी। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। परिवार और जीवनसाथी के साथ मिलकर आप किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। यह प्रयास आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। खास बात यह है कि शादीशुदा लोगों के बीच चल रही छोटी सी गलतफहमी भी आज दूर होगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए खास रहेगा। आपके जीवन में किसी की दस्तक होगी। किसी नए काम की शुरुआत आज जीवनसाथी के साथ करेंगे। आप दोनों का भरोसा एक दूसरे की पहचान बनेगा। आज अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर किसी तीसरे के कारण प्रेम जीवन में समस्या चल रही थी, तो वह बढ़ भी सकती है। बेहतर होगा साथी के साथ बैठकर पुरानी बातों को सुलझाएं। शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कोई पुराना प्यार याद आ सकता है। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना होगा। पूर्व में मिले धोखे से आपको सबक लेना होगा। यह समय स्वयं पर काम करने का साबित होगा। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप हंसी-खुशी में समय व्यतीत करेंगे। क्रश के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा, इससे आप दोनों की दोस्ती में स्थिरता रहेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज लव पार्टनर के साथ पुराने मतभेद खत्म करके आगे बढ़ना होगा। यदि किसी रिश्ते को लेकर असमंजस है, तो उसमें आज स्पष्टता मिलेगी। विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव भी आ सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए साथी के मन की बात जानने का प्रयास करेंगे। आपके द्वारा किए जाने वाले यह प्रयास दिल जीतेंगे। रिश्तों में शांति बनी रहेगी। इस दौरान काम के साथ-साथ अपने साथी को अधिक समय दें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज दिन रोमांटिक रहेगा। आप साथी को किसी मूवी डेट पर लेकर जाएंगे। साथ में समय बिताने से आपके जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। आपको आज यह समझना होगा कि यह पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का समय है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है, क्योंकि साथी से चल रही लड़ाई बढ़ सकती है। आप दोनों को एक दूसरे को समय देना होगा। वहीं सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आज आ सकता है।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें