फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: धनु राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 31 May 2025 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 31 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  आपके परिवार में सभी के साथ स्नेह रहेगा। हर कठिनाई में परिवार का साथ मिलेगा और जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उन्हें नए पार्टनर मिलने की भी उम्मीद है। आप अपना रिश्ता अच्छा बनाए रखें। परिवार के सहयोग से आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर और परिवार से चीजों के लेकर सलाह लेते रहें। यह आपके बहुत काम आएगा। हालांकि, निजी रिश्तों में नरमी बरतने की जरूरत है। प्रेम प्रसंग में परेशानी आने की काफी उम्मीदें हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों के निजी रिश्ते सुधरते नजर आ रहे हैं। आपके संबंध आपके पार्टनर के साथ प्यार में तब्दील होंगे। हालांकि, कुछ नोकझोंक भी हो सकती है, लेकिन नजदीकियां बढ़ने की ज्यादा उम्मीद है। अविवाहित लोगों को डेटिंग का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको अपने निजी रिश्तों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपने और अपने साथी के बीच भावनाओं के संतुलन को बनाने की जरूरत है। वहीं, अविवाहित लोगों को अपने दिल की सुनकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। नहीं तो रिश्तों में खटास आ जाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के जातकों के दांपत्य संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने रिश्ते की मधुरता खुद बढ़ाएंगे। इसके साथ ही नजदीकियां भी बढ़ेंगी और आने वाले दिन खुशी से गुजरेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिनों में अपने संबंधों का स्थायी करने के लिए बड़े प्रयास करने होंगे। ऐसा करने से आपके रिश्तों में शांति और मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके घर के किसी सदस्य के शादी की बातचीत हो सकती है। घर में खुशनुमा माहौल होगा। और आपसी रिश्ते भी मधुर रहेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  यह समय आपके लिए अपने रिश्तों को सुधारने का है। आप अपने पार्टनर के साथ हो रही गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं। अगर आपका रिश्ता खत्म होता है तो इससे बाहर आने का खुद प्रयास करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। नव विवाहित लोगों के लिए घूमने के अवसर बन सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के जातकों को बेकार के बहस से दूर रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध अगर बिगड़ रहे हैं तो इस पर अपना समय खराब न करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने परिवार के विवादों को बाहर साझा न करें। आपस में मसले सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको अच्छी लगेंगी। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें