फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal:धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में रहेगा तनाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 24 Feb 2025 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
24 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 24 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपको प्रेम संबंधी मामलों अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय आपको पसंद करेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उनका व्यवहार बाधा बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय अपने दिल के राज आपके सामने स्पष्ट करेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस के लिए जाना जाएगा और आप यदि शादीशुदा हैं तो जीवन साथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को निराशा से मुक्ति मिलेगी। घरेलू जीवन में जीवनसाथी बढ़चढ़कर भूमिका निभाएगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका ध्यान अपने जीवनसाथी पर होगा और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। सफल जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज झगड़े से बचना चाहिए। प्रियतम आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में आएंगी और आप दोनों के बीच चली आ रही समस्याओं में कमी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। वहीं जो शादीशुदा जीवन में हैं, उन्हें भी आज शुभ परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। प्रियतम को आपके प्यार पर शक हो सकता है या वह आपसे शिकायत कर सकता है कि आप उन्हें उनके हिस्से का वक्त नहीं देते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेम जीवन में आज रोमांस के अवसर आएंगे। सोशल मीडिया के जरिए प्रियतम से बातचीत होगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। वैवाहिक जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे समय की अनुभूति होगी। अपने प्रिय को प्रसन्न रखने के लिए उनसे फोन पर बातचीत करते रहें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में कुछ समस्या बनी रहेगी। आज प्रियतम का मूड भी कुछ उखड़ा उखड़ा लग सकता है। उनकी भावनाओं को समझने की कृपा करें। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें