फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 January : कन्या राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में होगा सुधार, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 23 Jan 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। 
विज्ञापन
1 of 13
23 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 23 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी होगी। पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सहयोग और सम्मान की भावना रखेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिश्तों में भावनात्मक बदलाव हो सकते हैं। कुछ पुराने मुद्दों को छोड़ने का समय आ सकता है। आप अपने साथी से गहरी बातचीत करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण बदनामी हो सकती है। इनसे दूरी रखें। इस समय छोटी-छोटी तकरारों को नजरअंदाज करें ।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  पुराने मुद्दे गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं। अपने साथी से खुलकर बात करें। भावनाओं को साझा करने से रिश्ते में सामंजस्य आएगा। समझदारी से बात करें और स्थिति सुधारें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): परिवार का आपसी तालमेल घर में सुख-शांति रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका रिश्ते में नजदीकी बनाए रखने के लिए एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों में गहराई और समझदारी बढ़ सकती है। किसी से मुलाकात हो सकती है। पुराने प्रेम संबंधों में सुधार हो सकता है। आप किसी के साथ हैं, तो इस समय आप उनके करीब आ सकते हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): छोटी-छोटी बातों को भी महत्त्व दें। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें।  घर-परिवार पर समय देने से पारिवारिक संबंध मजबूत बनेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए विश्वास रखें। रिश्तों में सामंजस्य आएगा। साथी से आपकी विचारधारा मेल खाएगी। यदि सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):रिश्तों में स्पष्टता और समझदारी आएगी। आप एक दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज रिश्तों में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आप सिंगल हैं, तो किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। दंपति के लिए यह समय भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने का है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश करें और साथी की भावनाओं को समझें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में ताजगी महसूस होगी। सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। साथी के साथ समय बिताने से आपसी समझ बढ़ेगी। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें