Love Horoscope 23 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज पार्टनर से छोटी-मोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन अगर आप थोड़ा धैर्य रखें तो सब ठीक रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खास रिश्ता सामने आ सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके दिल की बात कहने का सही वक्त है। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो आज बात खुलकर कह दीजिए। रिश्ते में गहराई आएगी। मैरिड कपल्स के लिए भी दिन काफी रोमांटिक रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): थोड़ी सावधानी की ज़रूरत है। किसी तीसरे की बातों में न आएं, नहीं तो रिश्ते में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। बातचीत से ही सब सुलझेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्यार भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। आप दोनों की बॉन्डिंग पहले से और मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज कोई पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है, जिससे मन थोड़ा खट्टा हो सकता है। बेहतर होगा कि गुस्से पर काबू रखें। विदेश यात्रा या किसी ट्रिप का प्लान भी बन सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर के प्रति आपका प्यार सच्चा है। अपने दिल की बात उनसे कहने से डरें नहीं, रिश्ते में भरोसा और समझ बनी रहेगी।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लव लाइफ में रोमांस भरा दिन है। पार्टनर को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं या कोई सरप्राइज दें। लेकिन किसी की बातों में आकर अपने साथी पर शक न करें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन रिश्ता संभल सकता है अगर आप जल्दबाजी में फैसले न लें। पुराने रिश्ते में फिर से जुड़ाव हो सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखें। एक छोटा गिफ्ट या स्पेशल जेस्चर आपके रिश्ते में मिठास भर सकता है। प्यार में कुछ नया शुरू हो सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप रिश्ते में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। थोड़ा सा फ्रेंडली और नरम रवैया अपनाएं, इससे दूरियां कम होंगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप रिश्ते में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। थोड़ा सा फ्रेंडली और नरम रवैया अपनाएं, इससे दूरियां कम होंगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। अगर वो किसी परेशानी में हैं, तो उनके साथ खड़े रहें। ये आपके रिश्ते को और गहरा बनाएगा। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।