फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 13 May : कर्क सहित इन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बदलाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 13 May 2025 05:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope 13 May 2025 in Hindi - फोटो : adobestock
Love Horoscope 13 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए खास रहेगा। आपके प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी का प्रेम प्रस्ताव भी आज आ सकता है, इसलिए नए संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। क्रश आपकी किसी बात से प्रभावित होगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस राशि के सिंगल जातकों को कोई स्नेही संदेश मिल सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों में थोड़ा तनाव रहेगा। आप दोनों को विश्वास और समझ बढ़ाने के लिए कुछ समय साथ बिताना होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यदि पहले किसी से प्रेम का इजहार किया था, तो आज उसका जवाब आ सकता है। क्रश के साथ समय बिताने का अवसर भी आज प्राप्त हो सकता है। इस दौरान कोई भी फैसला नहीं लेना अधिक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप दोनों के रिश्ते की पहचान यह भरोसा है और आज घर पर इस रिश्ते को जमकर पसंद किया जाएगा। प्रियजन आपकी जमकर तारीफ करेंगे। जो लोग अभी नए रिश्ते में आए है, वह प्यार में और विश्वास में वृद्धि करने के लिए कुछ नया प्रयास करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन में स्थिरता का अनुभव होगा। शादीशुदा लोगों के लिए समय खास रहेगा। किसी डेट पर आज साथी के साथ जाएंगे। आप दोनों एक दूसरे से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की दस्तक भी हो सकती है। सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता आपका तनाव कम और आपको मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अविवाहित जातकों के लिए मित्रता प्रेम में बदल सकती है। परंतु धैर्य और समझदारी से रिश्ते बनाएं। शादीशुदा लोगों को खुलकर बात करना होगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहने में संकोच न करें। आप दोनों एक दूसरे के साथ किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी करेंगे। इस दौरान किसी उपहार की प्राप्ति भी संभव है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। लेकिन जो लोग अभी किसी नए रिश्ते में आए हैं, उनके बीच तनाव बना रहेगा। आप दोनों एक दूसरे को समझने और उनके मन की भावनाओं को जानने का प्रयास करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  धनु राशि के लोग आज दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं। आपके सितारे बात रहे हैं कि उत्तर पक्ष में आने की संभावना है। इस दौरान क्रश के साथ भी बात अच्छी होने पर मन प्रसन्न रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यदि आपकी साथी से लड़ाई चल रही है, तो पार्टनर को आकर्षित करने के लिए कोई अनोखा तरीका अपनाएं। आप उन्हें मनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह सफल होंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का विश्वास मजबूत बनेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएंगे। आपका साथी अच्छा महसूस कराने के लिए कई प्रयास कर सकता है। यात्रा पर जाना अच्छा विचार रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में आनंद बना रहेगा। रिश्ते में रोमांस और विश्वास के साथ होगा। इस दौरान रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए किसी का साथ ले सकते है। कोई अच्छा इंसान करीब आ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें