फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 10 June: मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में बनी रहेगी मिठास, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 10 Jun 2025 06:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today 10 June 2025 in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
10 June Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 10 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। एक दूसरे को समझने में कामयाबी होगी। इस दौरान शादीशुदा लोगों के जीवन में नई ऊर्जा आएगी। साथी संग कई बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी मनचाही नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। इसलिए आप अपने साथी के साथ डिनर प्लान करेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। भविष्य को लेकर आप दोनों कुछ प्लानिंग करेंगे। सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में आज किसी की दस्तक होगी। अपनी भावनाओं को खुले तौर पर व्यक्त करें, इससे तालमेल और गहरा होगा। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में कुछ नया मोड़ आएगा। आप दोनों किसी पुरानी बात को लेकर बहसबाजी में न पड़े।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंगल लोगों का किसी खास से रिश्ता बन सकता है। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ मूवी देखने या किसी मनचाही जगह पर डिनर करने जा सकते है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा और संबंधों में मिठास आएगी। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का अवसर मिलेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज कोई नया मोड़ आपके रोमांटिक जीवन में आएगा। आप साथी की भावनाओं को समझें। अच्छी बात यह है कि आपस में बातचीत बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर होंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आप दोनों एक दूसरे की पहचान के रूप में सामने आएंगे। इस समय सिंगल लोग खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। दिल की बात कहने का मौका आपको जल्द मिलने वाला है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): किसी पुराने धोखे की वजह से दोबारा से भरोसा करना मुश्किल होगा। लेकिन दोस्तों की सहायता से आप खुद को बहादुर समझेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग प्रेमी के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादी के लिए प्रस्ताव आज आ सकता है। भावनात्मक रिश्ते में एक नई ऊर्जा रहेगी। इस दौरान मन की बात कहने वाले जातक किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। शादीशुदा लोगों की जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोंक होने की आशंका बन रही है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। क्रश से बात होगी, जिससे मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान सोलमेट की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। यहां आप उनसे खुलकर बात करेंगे। यह बातचीत आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। आप दोनों एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें