फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मिथुन राशि वालों का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 10 Feb 2025 05:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
10 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 10 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं, रोमांस जीवन में नहीं हैं तो आपकी प्रेम कहानी शुरू होने की संभावना है। इस बार आपके रिश्ते लंबे चलेंगे। जीवनसाथी के साथ परिवार से कारण झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):तबीयत खराब हो सकती है लेकिन लव पार्टनर को दिया हुआ वादा पूरा करेंगे। एक साथ शाम बिताएंगे। पति-पत्नी का दिन अच्छा बितेगा। बच्चों के रिजल्ट अच्छा आने के योग है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाह और प्रेम के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने प्रिय से बहुत लगाव है। मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें। प्रेमी को यात्रा से फायदा मिलेगा। घर परिवार में खुशी की खबर आ सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है चोट लग सकती है अथवा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के भाग्य से तरक्की मिल सकती है। लव पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):दूरियां कम होंगी और साथी के करीब आएंगे। लव पार्टनर शादी के लिए बाधित कर सकता है। जीवनसाथी से मिलकर नए व्यापार की योजना बना सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप खुशनुमा पल एक साथ बिताएंगे। आज आप बेझिझक अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करें। शारीरिक संबंधों को लेकर आपके बीच में सहमति रहेगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):लव रिलेशन के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा, अपने प्रेमी के साथ चाहते हुए भी समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें वरना नाराजगी बढ़ सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी कारणवश पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। बात को कम शब्दों में निपटाएं। पहले से की गई प्लानिंग पर काम करेंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज आप अपने पर्सनल कार्य को प्राथमिकता देंगे। घर या वाहन खरीद सकते हैं। अपने लव पार्टनर को ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):विदेश से रिश्ता आ सकता है। किसी पुराने पार्टनर  से अचानक मुलाकात हो सकती है, कोशिश करें स्थिति को एवाइड करने की। लव वर्डस एक साथ शॉपिग करने जा सकते हैं। इक्कठे शाम बिताएंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नये मित्र या लव रिलेशन बन सकते हैं। मन चंचल हो रहा है। सोशल  मीडिया पर एक्टिव रहेंगे। कुछ लोगों का मैट्रीमोनियल  साइट पर जीवनसाथी चुनने में समय बीतेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): संगीत कला में दिल लगेगा। प्रेमी से जोर जबरदस्ती न करें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की मीठी वाणी कानों में रस घोलेगी। अगर आपको अभी तक मित्र या लव पार्टनर नहीं मिला है तो निराश न हों, जल्द ही पार्टनर की एंट्री हो सकती है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें