फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह और धनु राशि वालों को जीवनसाथी का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 07 Feb 2025 06:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
7 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 07 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन दांपत्य जीवन के लिहाज से शानदार रहने वाला है। साथी के साथ किसी पार्टी में जाने की योजना बना सकते है। सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी खास की एंट्री के योग बन रहे हैं। क्रश से बात होने पर मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज किसी खास से मुलाकात हो सकती है। अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी का भरोसा जितना होगा। साथी के साथ धार्मिक गतिविधियां होगी। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के प्रति आपकी समर्पित भावना रिश्ते को मजबूत बना सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है। काम को लेकर मनचाही यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए बेहद खास है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में किसी के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप दोनों के रिश्ते की लोग तारीफ भी करेंगे। वहीं जो लोग किसी नए रिश्ते में आए हैं, उनके लिए समय यादगार रहने वाला है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज जीवनसाथी से चल रही लड़ाई समाप्त हो सकती है। दांपत्य संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग सिंगल है उनके जीवन में कोई खास आ सकता है। क्रश से बात होने पर आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न होगा। किसी डिनर डेट पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पहले से रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। आप साथी से आज अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ होने पर आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके प्रभाव और आकर्षण से आज कोई आपसे प्रभावित हो सकता है। किसी का प्रेम प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग लव पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। दिल की बात कहने का आज आपको अच्छा अवसर मिल सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। आज आप दोनों के बीच खुशियां बनी रहेगी। पूरे दिन आप किसी पुरानी बात को लेकर प्रसन्न रह सकते है। सिंगल लोगों की पुराने लवर से मुलाकात हो सकती है। 
 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज घर वाले आपके प्यार का उदाहरण सबके सामने पेश कर सकते हैं। आप दोनों के रिश्ते की पहचान दोनों का भरोसा है। आप सोलमेट के साथ किसी बिजनेस की भी प्लानिंग करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज अगर आपका कोई रिश्ता खत्म होता है, तो इससे बाहर आने का खुद प्रयास करें। आज आपकी किसी खास दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिहाज से अच्छा जाने वाला है। पार्टनर से किसी उपहार की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप भी जीवनसाथी से किसी बात को न छुपाएं। सिंगल लोग जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ शाम को इकट्ठा समय बिताने का कार्यक्रम बना सकते है। घर में आप शादी की बात भी कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी से प्यार का इजहार करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि जवाब हक में आ सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें