Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
Love Horoscope 03 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिजनों और जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। अविवाहितों के लिए आज बेहतरीन रिश्ता आने वाला है। डेटिंग पर जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने साथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए नए रिश्ते की संभावनाएं बन सकती हैं। पुरानी यादों को छोड़कर आगे बढ़ें और नए रिश्तों के लिए खुद को तैयार करें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा। कम्युनिकेशन को बेहतर बनाकर रिश्ते को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों की कड़वाहट को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें जल्दबाजी से बचना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। किसी अनकही बात को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। शादीशुदा लोगों को अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर मनमुटाव की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रपोज करने का अनुकूल समय है। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से व्यवस्था बिगड़ सकती है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों को लेकर नई उम्मीदें जागेंगी। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना होगा, किसी निर्णय को टालने के बजाय खुलकर बातचीत करें। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है, जिससे रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कुछ लोग पुराने रिश्तों में लौट सकते हैं, जबकि कुछ को नए प्रेम संबंधों की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। यदि संबंधों में गलतफहमियां चल रही हैं तो अब हल निकल सकता है। अविवाहित लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। यदि किसी रिश्ते में असमंजस की स्थिति है तो अब स्पष्टता आएगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जो लोग किसी से अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें आज साहस करना चाहिए। अगर पहले कोई मतभेद हुआ था तो उसे सुलझाने का यह सही समय है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में भावनात्मक आवेग रह सकता है, बातों में तीखापन आ सकता है। यदि किसी से हाल ही में मुलाकात हुई है तो चीजें तेजी से आगे बढ़ सकती हैं। जो पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो गलतफहमी बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।