फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: वृषभ और मिथुन राशि के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 02 Mar 2025 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
02 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 02 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ आज आप अच्छे समय का आनंद लेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ में रोमांस और समझदारी बनी रहेगी। कोई सरप्राइज प्लान हो सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में खुद को लकी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में बातचीत से शिकायतें दूर होंगी। अविवाहितों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। प्रेमी के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाएं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपके वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और परिजनों का उचित सहयोग और स्नेह रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी समस्या को जीवनसाथी या घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। शाम को कोई पारिवारिक गेट-टूगेदर हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सूझबूझ से काम लें, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी। रिश्ते में नयापन महसूस होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):सिंगल लोगों को प्रेम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी से कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में अनबन हो सकती है। पार्टनर की अपेक्षाओं को समझना जरूरी है। पुरानी बातें परेशानी बढ़ा सकती हैं। बातचीत से समस्याओं का हल निकलेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते में नयापन रहेगा। साथी से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। विवाह की योजना बन सकती है। अकेले लोग खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। समझदारी से रिश्तों को संभालें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें