फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: शुभ योग से इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेंगे लाभ हासिल करने के अवसर

Sun, 02 Mar 2025 06:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 2 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 02 मार्च 2025 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और आज का दिन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि आज एक साथ कई तरह के शुभ योगों को निर्माण हो रहा है। इन्ही शुभ योगों के चलते आज के दिन कई राशि वालों को अच्छा खासा लाभ मिलने प्रबल संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
 

March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग

Monthly March Rashifal 2025: मार्च माह में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुशखबरी, पढ़ें मासिक राशिफल

Zodiac Signs Not Able To Keep Secret: इन राशि के जातकों को न बताएं अपने राज, नहीं छिपा पाते कोई भी बात

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आप धन को लेकर किसी पर भरोसा करने से बचें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। संतान को किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज दूर होगी, जिससे सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है और आप बेफिजूल के खर्चे पर रोक लगाएं। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही हैं, तो आपको उन्हे मनाने की पूरे कोशिश करनी होगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने सहयोगियों से खटपट हो सकती है।

 

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज में कोई जोखिम लेने से बचने के लिए रहेगा। संतान को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपने घर-परिवार के जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन यदि कामों में कुछ कठिनाइयां आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो उसे मिलने मे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी छवि निखरेगी।
 
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप दूसरों के मामले में बेवजह न बोले, तो इससे आपको टेंशन अधिक रहेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम-सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से समस्याएं खड़ी हो सकती है। संतान आज कोई ऐसा काम करें, जिससे आपको निराशा हाथ लगेगी। आप शापिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। राजनीतिक कामों में आगे बढ़ रहे लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपके खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी सरकारी इन्वेस्टमेंट का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर पर कर सकते हैं।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। भाई बहनों को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक संबंधों का पूरा लाभ उठाएंगे। विद्यार्थी अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर किसी अनुभवी  व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आपको कुछ समय निकालना होगा और किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।

 

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन के साथ-साथ ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से आप अपने घर पूजा पाठ और अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। आपको बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर लटक रही थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी। आपके दिए गए सुझाव आपके बॉस को खूब पसंद आएंगे। आपके ऊपर काम का प्रेशर भी थोड़ा अधिक रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा। भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी नहीं दिखानी और आप कोई जोखिम न लें, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें