फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा वसंत पंचमी का दिन, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 02 Feb 2025 05:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
02 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 02 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में इस समय किसी खास इंसान के आने के योग नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखने और संबंधों को सुधारने के लिए साथी की जरूरतों पर ध्यान दें। रोमांस के मामले में आज का दिन आपके हित में रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान भी दिन खत्म होने से पहले बन सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी से दिल खोलकर बात करें और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए कोई उपहार दें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने साथी संग रोमांस का आनंद लेंगे। सिंगल जातक जिसका लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे, वो उन्हें मिल जाएगा। घरवालों के आशीर्वाद से रिश्ता तय हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। इसलिए शनिवार को अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार दोपहर से पहले मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करें। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में उनका जीवनसाथी भी बन सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अविवाहित जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जो उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। विश्वास की कमी के कारण कपल्स की लड़ाई हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय जीवनसाथी संग बिताएं। साथ ही अपने प्रिय की भावनाओं का सम्मान करें। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी शाम से पहले किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):दिन खत्म होने से पहले सिंगल लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जो उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। प्यार के मामले में कपल्स का दिन सामान्य रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  सिंगल लोगों के जीवन में प्यार इस समय दस्तक नहीं देगा। कपल्स के बीच चल रही परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाएंगी, जिसके कारण मानसिक तनाव दिनभर रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं, तो जल्द ही आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जातक अपने प्रिय की जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। नहीं तो कपल का झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रिय के साथ किसी भी प्रकार का विवाद करने से बचने का प्रयास करें। नहीं तो गलतफहमियों के कारण आप दोनों का रिश्ता टूट सकता है। सिंगल लोगों की उनके क्रश से शादी तय हो सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें