फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर शनिदेव बनाएंगे दुर्लभ राजयोग, इन राशि वालों को धन-दौलत के साथ मिलेगी अपार सफलता

Sat, 01 Feb 2025 02:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिदेव 30 साल बाद वसंत पंचमी पर अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए शश राजयोग नाम का योग बना रहे हैं। वसंत पर शश राजयोग बनने के कारण कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने के अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ज्योतिष में शश राजयोग को बहुत ही अच्छा राजयोग माना गया है। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म में वसंत पंचमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। वसंत पंचमी देवी सरस्वती की उपासना के लिए एक खास दिन होता है। देवी सरस्वती ज्ञान, विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। इस वर्ष वसंत पंचमी पर न्याय और कर्मफलदाता शनि दुर्लभ संयोग का निर्माण करने वाले हैं। आपको बता दें कि शनिदेव 30 साल बाद वसंत पंचमी पर अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए शश राजयोग नाम का योग बना रहे हैं। वसंत पर शश राजयोग बनने के कारण कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने के अच्छे संकेत हैं। वसंत पचंमी पर कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है और जीवन में नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं वसंत पर बनने दुर्लभ योग से किन-किन राशि वालों को फायदा होने वाला है। 

Weekly Horoscope (03 to 09 Feb): फरवरी का पहला सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वसंत पंचमी पर शश राजयोग का बनना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। शनिदेव का आपकी राशि के दसवें भाव यानी कर्म के भाव में गोचर हुए हैं। ऐसे में जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हे नया अवसर मिल सकता है। करियर-कारोबार में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हे नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें कोई अच्छी डील प्राप्त हो सकती है। नई योजनाएं रंग ला सकती है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिसे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकती है। सुखों की प्राप्ति और मकान-वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। 

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर करना चाहते हैं मां सरस्वती को प्रसन्न, जरूर करें राशि अनुसार ये उपाय

विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
वसंत पंचमी पर शनि के द्वारा बना शश राजयोग काफी प्रभावी और लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। लाभ के अवसरों में भारी वृद्धि हो सकती है। शनिदेव मकर राशि के जातकों की कुंडली के दूसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में आपको इस दौरान अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। परेशानियों का अंत हो सकता है। आपकी परेशानियों का अंत होगा जिससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए वसंत पंचमी और शश राजयोग का बनना किसी वरदान से कम नहीं है। यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। लग्न भाव में शश राजयोग का बनना आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और आय में इजाफा देखने को मिल सकता है। कारोबार करने वाले जातकों को कोई नई डील हासिल हो सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें