फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 April : इन पांच राशि वालों पर मां दुर्गा रहेंगी मेहरबान और मिलेगा भाग्य का साथ

Wed, 02 Apr 2025 06:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
02 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 02 April: आज, 2 अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र राशि की ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आज के दिन कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ होने की अच्छी संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में कुछ धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा फल मिल सकता है, वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। धन हानि होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। सेहत में गिरावट भी आ सकती है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारी तो बढ़ेंगी, लेकिन आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको बेवजह के बातों में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ अच्छा समय बितेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए आपको सलाह मशवरा करना होगा। भाई व बहनों पर आप किसी बात को लेकर डिपेंड ना रहें।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा, तो आप घर में रहकर ही निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप घूमने फिरने जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से समस्याएं बढ़ेंगी।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको लापरवाही नहीं करनी है। आप जीवनसाथी के लिए किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे खत्म करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको कामकाज में कुछ चुनौतियां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अपने कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर की जरूरत के कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी की दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कोई समस्या रहने से आप परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। करियर में आप कुछ नयी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान यदि नौकरी को लेकर परेशान चल रही थी, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तो में सामंजस्य से बनाए रखना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन मजबूती से भरा रहने वाला है। आप कोई निवेश सोच समझकर करें, तो अच्छा रहेगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को हल्के में नहीं लेना है। आपका कोई मित्र इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में बता सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई कदम उठाएंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी दूसरे के मामले में आपको बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपनी मीठी वाणी से संभालने की कोशिश करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करना नुकसान देगा।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उसका भी समाधान आपको मिल सकता है। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो गड़बड़ी हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी चुगली लगा सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी बातों पर बातचीत करेंगे, जिससे आप एक दूसरे की समस्याओं पर भी काम करेंगे। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसके पूरा होने में समस्या आएगी।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको नौकरी में कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने परिजन से किसी लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा,जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप अपनी परिवार के सदस्यों से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके काम समय से पूरा न होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आप अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें