फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष और वृषभ राशि के जातकों के प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 01 Mar 2025 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
01 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 01 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  घर में सुख-शांति रहेगी रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात यादगार पलों में शामिल होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेगी। रिश्तों में उत्साह रहेगा, लेकिन अधीरता से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए सुहानी मुलाकात होने की संभावना है। प्रेमी से अचानक मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में पार्टनर के लिए संवेदनशील रहने की जरूरत होगी। वादे करने से पहले सोच-विचार करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवाओं की किसी अपोजिट जेंडर वालों से बातचीत से खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों में सहयोग की भावना मजबूत होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोग खास व्यक्ति को पसंद कर सकते हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। रिश्तों से जुड़ी यादें मन में उथल-पुथल कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर रखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): सिंगल लोगों को खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में ठहराव आ सकता है, लेकिन समझदारी से इसे दूर किया जा सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन में सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से तनाव रह सकता है। ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी मित्र के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों के बीच मधुरता रहेगी। गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाएं। प्रेम में खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): घर में सामंजस्य रखना जरूरी है। आपसी वार्तालाप से किसी भी समस्या का समाधान निकालें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें। मान-हानि हो सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अविवाहित लोगों के रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी होगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी का उचित सहयोग बना रहेगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। रिश्ते में भावनात्मक उलझनें रह सकती हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचें। पुराना मतभेद है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें