फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों के लिए बेहद खास है मार्च का पहला दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 01 Mar 2025 06:21 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 1 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्ण रहने वाला है। मित्रों के साथ भी आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने घर की जरूरत के कामों को समय रहते निपटने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। यदि कोई बात परेशान कर रही थी, तो आप उसको लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ में बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपके घर किसी  नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्त हो सकती है। आप अनावश्यक कामों पर अत्यधिक खर्च करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ने का आपको मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला वाला है। परिवार में आपको सोच समझ कर कोई बात कहनी होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आपके कामों से अच्छी सफलता होगा हासिल होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपके खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन अधिक रहेगी। आपको अपनी आय व्यय मे संतुलन बनाकर चलना होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप आपकी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक पहचान बनाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर कहनी होगी।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वाणी की मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको धोखा मिल सकता है। किसी नए मकान की खरीदारी थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उधार के लेनदेन से बचने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी से धन उधार ना लें, क्योंकि इसमें आपको समस्या हो सकती हैं। आपकी कोई बिजनेस में डील फाइनल होते-होते अटकने से आपकी टेंशन बढ़ेगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ कार्यों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी रुकी हुए डील के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आए। बिजनेस को लेकर आपके पिताजी आपको कोई सलाह देंगे, जो आपके खूब काम आएगी।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी से भी अच्छी इनकम होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। बिजनेस में आपको कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपको पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी।



Monthly March Rashifal 2025: मार्च माह में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुशखबरी, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें