लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने प्रियतम के साथ अपने रिश्ते को लेकर, बहुत संजीदा होंगे और अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में विचार करेंगे। शादीशुदा लोगों की बात करें तो, आज आप दोनों साथ में मिलकर कोई नयी चीज़ क्रिएट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप साथी के अतीत की किसी बात को लेकर उनसे नाराज़ हो सकते हैं और थोड़े समय के लिए संभव है कि आप उनसे बातचीत भी बंद कर दें। आज आपका दिन थोड़ा बोरिंग जाने वाला है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है। कोई आपको आपके लव पार्टनर के खिलाफ भड़का सकता है। शादीशुदा लोगों की बात करें तो, आज आपके द्वारा बताए गए कार्य को आपका जीवनसाथी पूरा नहीं करेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है। कोई आपको आपके लव पार्टनर के खिलाफ भड़का सकता है। शादीशुदा लोगों की बात करें तो, आज आपके द्वारा बताए गए कार्य को आपका जीवनसाथी पूरा नहीं करेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपका दिन थोड़ी कम ऊर्जा वाला रहेगा और आपका थका-थका स्वभाव प्रेमी को क्रोधित कर सकता है। आज के दिन आपको अपने पति या पत्नी के बीच एक निश्चित सीमा निर्धारित करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन ढेर सारा प्यार और उत्साह लेकर आया है। वहीं सिंगल लोगों के जीवन में भी आज, कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। आज शादीशुदा जातकों का मन, अपने जीवनसाथी के लिए अच्छी तरह सजने-सवरने का करेगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपके लव पार्टनर की सेहत थोड़ी नासाज है। जिसके कारण उनका व्यवहार, थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन, थोड़े मुश्किल दौर से गुज़रता हुआ मालूम हो सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके और आपके लव पार्टनर के बीच, जुबानी जंग होने की भी आशंका है। आज के दिन कुछ ग़लतफ़हमियाँ जगह बना सकती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए आपको सही वार्तालाप करने की जरूरत होगी।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेमी जातक आज के दिन, अपने रिश्ते को लेकर कोई सीमा निर्धारित कर सकते हैं या फिर अपने प्रेमी से किसी नई चीज़ पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि प्रेमी से बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज, अपने लव पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी उलझे रहेंगे और उस पर काफी सोच सकते हैं। ऐसे में इसका हल सोशल मीडिया पर ढूढ़ने की जगह, प्रेमी से उचित बातचीत कर निकालने का प्रयास करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको अपने पार्टनर के बारे में, कोई राज़ भी मालूम पड़ सकता है। इससे आपके रिश्ते में संशय और असुरक्षा के बादल छा जाएंगे और आपको दांपत्य जीवन से जुड़ा, कोई भी फ़ैसला लेने में आसानी नहीं होगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपके प्रियतम की इच्छा होगी कि आप दोनों अकेले में, कुछ वक्त साथ भी बिताएं। शादीशुदा लोगों का जीवन, आज मिला-जुला रहेगा। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर, काफी वार्तालाप भी हो सकती है।