लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपको अपनी चाहत का इजहार करने के लिए अलग अलग तरीके को अपनाना होगा । इससे रोमांटिक जीवन में हर्ष पैदा होगा। अपनी गुणों और मानसिक शक्तियों के कारण आप वो सबकुछ पाने में सक्षम हैं जिसकी भी आपको इच्छा है। जो लोग दांपत्य जीवन में है उनके लिए आज का दिन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपको अपने जीवनसाथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना होगा। आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव लाइफ में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। मिलन के योग बन रहे हैं। आज अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने लेकर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन जीने वाले लोग आज अपने परिवार के बीच किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जो जातकघरेलू जीवन में हैं कुछ चिंता के पल आ सकते हैं लेकिन आप उनके लिए अच्छी तरह तैयार रहें। अपने लव लाइफ में आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप खुद को अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने प्रियतम को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी करेंगे बस एक दूसरे से कुछ न छुपाएं ताकि आपका एक दूसरे पर भरोसा ऐसे ही बना रहे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको अपने साथी के साथ खुशी के पल मिलेंगे। एक नया रिश्ता शुरुआत में अच्छा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा। आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रियतम को अपने प्यार का अहसास दिलाने के लिए उसकी पसंद की चीजों को करना आपके बीच के फासलों को मिटा सकता है। प्रेम में डिप्लोमेट हो कर आप मतभेदों को दूर कर सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके ऊपर रोमांस का पल बहुत ही मेहरबान रहेगा जिसमें आप अपने साथी संग अच्छे पल व्यातीत करेंगे। और आपको अपना कोई खास बहुत ही जल्द मिलने वाला है। आप अपने साथी को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने साथी संग किसी लॉन्ग ड्राइव या रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। जहां पर आप एक दूसरे को और भी अधिक जान पाएंगे। आज आप सबकुछ भूलकर अपने साथी की बांहों में खो जाना चाहेंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप प्रियजनों को आपकी मदद की भी आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए इसके लिए तैयार रहें। अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपका झुकाव धर्म और परिवार की तरफ अधिक होगा। आप हर चीज में माहिर हैं फिर वो बात चाहे व्यवसाय की हो या रोमांस की। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दोस्त आपके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करते रहेंगे। आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।