फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 September Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 27 Sep 2023 07:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
27 सितम्बर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):आज आप दोनों के बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें कि वह क्या कहना चाहता है एवं आपसे क्या अपेक्षा रखता है। आप उनकी बातों में अपनी दिलचस्पी व्यक्त करें, फिर देखिये कि आपसी रिश्ता कितना महक उठेगा।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दंपतियों को आज मनोरंजन के अवसर मिलेंगे, जो कि एक लंबे समय से नहीं मिल पाये थे। आज की रात रोमांस से भरपूर एक यादगार रात होगी, जिससे आपको भरपूर खुशी मिलेगी।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आपका संबंध टूट सकता है। संबंध टूटने का कारण बहुत छोटा है व आप एक नेक साथ से दूर हो सकते हैं। शांति से तर्कसंगत फैसला करें व सही रास्ता चुनें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):ना चाहते हुए भी आज आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। अपने उचित व्यवहार से आपसी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपने साथी के साथ जिंदगी का भरपूर आनन्द लेंगे। भावनाओं मे बहकर अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर कर लेंगें। सकारात्मक सोच कायम रखते हुए अपने साथी को भरपूर प्यार दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें। ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप एक या दूसरे किसी व्यक्ति के साथ बातचीत में लगे रहेंगे। हर कोई आज आपसे बात करना चाहेगा। चाहे वह परिवार का हो, दोस्त हो या आप का प्रिय व्यक्ति। इस मौके का लाभ उठाएं और आनन्द लें, क्योंकि हर कोई आज यही देखता रहेगा कि आप उससे कितने खुश हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबराहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज का दिन अपने साथी के साथ भरपूर प्यार एवं मनोरंजन में गुजरेगा। आज आप अपने मनोरंजन व खुशियों पर अपना कुछ पैसा खर्चेंगे। अपना यह समय व पैसा आपसी रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने में खर्च करें, जो कि एक यादगार बन जाए ।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आपको लगेगा कि मुझे कभी मेरे सपनों का पार्टनर मिल ही नहीं सकता। या फिर आपको लगेगा कि उसके पास मेरे लिए समय ही नहीं है। आशान्वित रहें, क्योंकि इस चिन्ता से आपको जल्दी ही मुक्ति मिलेगी।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप किसी विवाहित व्यक्ति के साथ दुविधापूर्ण स्थिति में हैं या एक से अधिक व्यक्तियों के साथ जुड़े हुए हैं तो आज सावधान रहें। अपने कदमों के बारे में काफी अच्छी तरह सोच लें और फिर ठीक निर्णय लें। घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, इसलिए फैसला लेते वक्त पूरी तरह यथार्थवादी बनें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। एक-दूसरे की सगंति से आप असीम आनन्द का अनुभव करेंगे। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर अपने पसंदीदा व्यंजन खाकर आपसी प्रेम को बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें